{"_id":"5e2453ab8ebc3e4b0e4c8c2a","slug":"indian-idol-judge-neha-kakkar-tiktok-video-viral-on-instagram-twitter-and-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ ने TikTok पर मचाया धमाल, वीडियोज हो रहे वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ ने TikTok पर मचाया धमाल, वीडियोज हो रहे वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 19 Jan 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी बेहतरीन सिंगिंग के दम पर पूरे बॉलीवुड पर राज करने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ फैन्स के बीच हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने गानों की वजह से तो कभी सोशल मीडिया की वजह से। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जिस वजह से इन दिनों वो लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ इन दिनों ट्विटर, इंस्टाग्राम पर नहीं बल्कि टिक टॉक पर धमाल मचा रही हैं।
2 of 5
Neha Kakkar
- फोटो : file photo
नेहा कक्कड़ के टिक टॉक वीडियो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं। उन्हें टिकटॉक पर 13 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। नेहा अक्सर अपने वीडियोज यहां शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियोज लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। नेहा कक्कड़ के ये वीडियोज लोग तेजी से शेयर भी करते हैं। इन वीडियोज में नेहा का जुदा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
3 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
बात नेहा के म्यूजिक वीडियोज की करें तो वो भी उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक एलबम रिलीज हुआ था 'पूछदा ही नहीं'। इस वीडियो को उनके फैन्स ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा भी लोग नेहा के हर इवेंट को फॉलो करते हैं। नेहा खुद भी अपने फैन्स से अपने इवेंट के बारे में जानकारी साझा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aditya narayan neha kakkar
- फोटो : social media
फिलहाल नेहा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर जज शामिल हैं। नेहा इस शो को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में नेहा इंडियन आइडल के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण के साथ शादी को लेकर चर्चाओं में थीं। इंडियन आइडल के सेट पर ही दोनों की शादी तय हुई और शादी की तारीख के साथ ही शादी का कार्ड भी सामने आया था।
विज्ञापन
5 of 5
neha kakkar
- फोटो : social media
हालांकि ये सबकुछ मजाक में हुआ है। दरअसल इंडियन आइडल के सेट पर आदित्य नारायण नेहा कक्कड़ के सात अक्सर ही फ्लर्ट करते नजर आते हैं। ऐसे में एक एपिसोड में सिंगर उदित नारायण उनकी पत्नी दीपा नारायण और अल्का याग्निक मेहमान के रूप में शामिल हुए थे। इस एपिसोड में नेहा कक्कड़ के माता-पिता भी पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।