फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदिरा गांधी सरकार ने इस फिल्म को कर दिया था बैन, मारुति की फैक्ट्री में जलवा दिए थे सारे प्रिंट

Wed, 31 Oct 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
indira gandhi death anniversary kissa kursi ka banned during emergency
kissa kursi ka - फोटो : kissa kursi ka

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या उन्हीं के दो बॉडीगार्ड ने कर दी थी। इंदिरा गांधी ने जब देश में आपातकाल लगाई तो उसका असर बॉलीवुड में भी देखा गया। बॉलीवुड में कई फिल्मों की रिलीज को रोक दिया गया। ऐसी ही एक फिल्म थी किस्सा कुर्सी का। 

indira gandhi death anniversary kissa kursi ka banned during emergency
kissa kursi ka - फोटो : kissa kursi ka

फिल्म पर आरोप लगा था कि इसमें इंदिरा गांधी और संजय गांधी के साथ-साथ सरकारी की नीतियों पर भी तंज कसे गए थे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स भगवंत देशपांडे, विजय कश्मीरी और बाबा मजगांवकर को 51 आपत्तियों के साथ एक कारण बताओ नोटिस भेजा था। फिल्म का निर्देशन अमृत नाहटा ने किया था।

indira gandhi death anniversary kissa kursi ka banned during emergency
sanjay gandhi, indira gandhi - फोटो : file photo

आरोप है कि संजय गांधी ने फिल्म के सारे प्रिंट्स सेंसर बोर्ड ऑफिस से मंगवाया और गुड़गांव स्थित मारुति फैक्ट्री में उसके निगेटिव जलाकर नष्ट कर दिया था। मामले की जांच के लिए साल 1977 में शाह कमीशन भी बनाया गया। जांच में संजय गांधी और तत्कालीन सूचना प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ला को दोषी पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
indira gandhi death anniversary kissa kursi ka banned during emergency
sanjay gandhi - फोटो : file photo

जांच में दोषी पाए जाने के बाद संजय गांधी और वीसी शुक्ला पर 11 महीने तक केस चला। 27 फरवरी 1979 को कोर्ट ने दोनों को 25 महीने की सजा सुनाई। साथ ही संजय गांधी को तो जमानत तक देने से मना कर दिया था हालांकि बाद में यह फैसला बदल दिया गया। फिल्म को हुए नुकसान के लिए डायरेक्टर ने 1 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की थी लेकिन यह पूरी नहीं हुई।

विज्ञापन
indira gandhi death anniversary kissa kursi ka banned during emergency
shabana azmi - फोटो : file photo

पहले किस्सा कुर्सी का में राज बब्बर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसके निगेटिव जला दिए गए थे। निर्देशक अमृत नाहटा ने 1977 में दोबारा यह फिल्म बनाई। इसमें राज बब्बर नहीं थे। फिल्म में राज किरन, शबाना आजमी और सुरेखा सीकरी मुख्य भूमिका में नजर आए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed