{"_id":"605704688ebc3eda727e2d6c","slug":"inside-pictures-of-sonam-kapoor-and-anand-ahuja-delhi-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INSIDE तस्वीरें: दिल्ली के इस इलाके में है सोनम कपूर का आलीशान घर, कीमत है 173 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
INSIDE तस्वीरें: दिल्ली के इस इलाके में है सोनम कपूर का आलीशान घर, कीमत है 173 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली हाउस की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की फैशन डीवा कहे जाने वाली सोनम कपूर सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। आए दिन सोनम अपने फैंस के लिए कई खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कुछ समय पहले सोनम ने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में एक आलीशान घर खरीदा था। लॉकडाउन के दौरान दोनों अपने दिल्ली वाले घर में ही क्वारंटीन हुए थे। उस दौरान सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने घर की कई तस्वीरें साझा की थीं। कुछ तस्वीरों के जरिए आपको पता लग जाएगा कि सोनम कपूर किस घर में रहती हैं और वो कैसा दिखता है। आइए देखते हैं उनके खूबसूरत आशियाने की इनसाइड तस्वीरें ...
2 of 5
सोनम कपूर, आनंद आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर ने देश की राजधानी दिल्ली में ही नया घर लिया था जिसकी कीमत 173 करोड़ रुपये है। आपमें से शायद कइयों को याद भी होगा जब दोनों की एक फोटो सामने आई थी। कोरोना लॉकडाउन के समय दोनों घर में क्वारंटीन थे। उस दौरान उन्होंने अपने घर की शानदार तस्वीरें भी शेयर की थीं। सोमन कपूर ने अपने बेडरूम की तस्वीर को साझा किया था जिसमें वह पति आनंद के साथ बेड पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।
3 of 5
सोनम कपूर, आनंद आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सोनम कपूर ने अपने लिविंग रूम, रसोई, स्टडी रूम और गार्डन की तस्वीरों को भी साझा किया था। तस्वीर में आनंद आहूजा कहीं योगा करते तो कहीं पढ़ाई करते या फिर कंप्यूटर चलाते दिखते हैं तो वहीं सोनम किचन में खाना बनाती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के द्वारा साझा की कई ये सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनम कपूर, आनंद आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं ये अभिनेत्री के फोटोशूट के लिए भी काम आ जाता है। शानदार बैकग्राउंड होने की वजह से जबरदस्त तस्वीरें क्लिक की जाती हैं। पति आनंद को भी उनकी तस्वीरों में कई बार साथ देखा जाता है। बता दें कि सोनम ने 8 मई 2018 में आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। उनकी शादी के समय कोरोना का प्रकोप नहीं था। इसे देखते हुए शादी समारोह में बी-टाउन का बड़ा जमावड़ा लगा था। फिल्म जगत के तमाम सितारों ने सोनम की शादी में शिरकत की थी।
विज्ञापन
5 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम इन दिनों फिल्म 'ब्लाइंड' के लिए शूट शुरू कर चुकी हैं। इस फिल्म में वो एक ऐसी पुलिस अधिकारी का किरदार निभाने जा रही है जो देखने में असक्षम हैं। इस फिल्म को कोरियन फिल्म 'ब्लाइंड' का रिमेक बताया जा रहा है। सोनम की इस फिल्म में विनय पाठक, लिलेट दुबे और पूरब कोहली जैसे अभिनेता दिखाई देंगे। आखिरी बार सोनम फिल्म 'संजू' में रनबीर कपूर के गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।