सब्सक्राइब करें

International Women’s Day: नारीत्व का जश्न मनाने को सुनें बॉलीवुड के ये गाने, आपकी प्लेलिस्ट के लिए हैं जरूरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 08 Mar 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
International Women’s Day: Listen to these bollywood songs which are based on women, must add to your playlist
बॉलीवुड के महिलाओं पर आधारित गाने - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए गाने एक बेहतरीन जरिया हैं। कोई भी त्योहार जन्मदिन, सालगिराह या कोई भी खास दिन हो, हमारे पास हर दिन के लिए गानों की खास सूची होती है। ऐसे में जब महिलाओं की महिमा, साहस, सुंदरता और विशिष्टा का जश्न मनाने की बात आती है, तो बॉलीवुड म्यूजिक इंटस्ट्री कैसे दूर रह सकती है। हम आपको ऐसे ही कुछ गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारीत्व का जश्न मनाने के लिए आप सुन सकते हैं।

Trending Videos
International Women’s Day: Listen to these bollywood songs which are based on women, must add to your playlist
पटाका गुड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

पटाका गुड्डी
यह गाना आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म ‘हाईवे’ का गाना है। नूरां सिस्टर्स की आवाज में यह गाना ‘पटाका गुड्डी’ महिलाओं की की आजादी की बात करता है। पटाका का अर्थ आग है और गीतों के बोल उन सभी लड़कियों के बारे में हैं, जो आग हैं और इस दुनिया में उड़ना भरना और आजादी से जीना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women’s Day: Listen to these bollywood songs which are based on women, must add to your playlist
धाक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

धाक्कड़
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का यह गाना उन सभी के लिए है, जो सोचते थे कि लड़कियां कुछ नहीं कर सकतीं। एक तरह से यह गाना फीमेल एंथम है, जो दिखाता है कि लड़कियां कमजोर नहीं होती, वो चक्रवात होती हैं।

International Women’s Day: Listen to these bollywood songs which are based on women, must add to your playlist
कुड़ी नू नचने दे - फोटो : सोशल मीडिया

कुड़ी नू नचने दे
यह गाना इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का है। 'कूड़ी नू नचने दे' ऐसा गाना है, जो एक सूस्त दिन में जब आपको कुछ अच्छा नहीं लगता है, तो आपके अंदर तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। गाने के बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं। यह गाना लड़कियों को डांस करने और खुश रहने की आजादी की बात करता है।

विज्ञापन
International Women’s Day: Listen to these bollywood songs which are based on women, must add to your playlist
बेखौफ - फोटो : सोशल मीडिया

बेखौफ
सत्यमेव जयते एक ऐसा शो है, जो वास्तविक जीवन की कहानियों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बात करता है। ऐसे ही एक एपिसोड के अंत में सोना महापात्रा ने 'बेखौफ' गाना गाया। यह गाना महिलाओं के साहस के बारे में है, जो उन्हें कठोर परिस्थिति में उन्हें लड़ने के लिए प्रेरित करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed