{"_id":"6040d4428ebc3ec8967e0198","slug":"international-women-s-day-manushi-chhillar-waged-campaign-with-two-players-bring-inspiring-stories","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मानुषी ने इन दो खिलाड़ियों संग छेड़ी मुहिम, सामने लाएंगी प्रेरक कहानियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मानुषी ने इन दो खिलाड़ियों संग छेड़ी मुहिम, सामने लाएंगी प्रेरक कहानियां
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 08 Mar 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने देश की दो नामचीन खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक ऐसा अभियान शुरू किया है जो महिलाओं को खासकर युवतियों को मन की झिझक छोड़ अपने परेशानियों को साझा करने के लिए प्रेरित करता है। 'मेक अ मूव’ नामक इस कैंपेन के दौरान उन कामयाब महिलाओं की प्रेरक कथाएं भी लोगों के सामने लाई जाएंगी, जिन्होंने सामाजिक और मानसिक बाधाओं पर जीत पाकर दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है।
2 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : instagram
मानुषी छिल्लर ने अपने इस अभियान के लिए स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और मुक्केबाजी में अपना कमाल दिखा रहीं निकहत जरीन को साथ लिया है। अपनी शानदार उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ाने वाली ऐसी यंग अचीवर्स को ही इस कैंपेन से जोड़ा गया है जो इस पहल की अगुवाई की जिम्मेदारी उठा सकें। अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीने वाली और अपना मुकाम बनाने वाले युवतियां ही इस अभियान का चेहरा हैं।
3 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक 'मेक अ मूव’ नाम से चलाए जा रहे इस कैंपेन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समाजिक, मानसिक बाधाओं को दूर करने के लिए प्रोत्साहित करना और उनका हौसला बढ़ाना है। इस कैंपेन के जरिए दुनिया भर की ऐसी महिलाओं की हैरतअंगेज कहानियों को लोगों के सामने लाया जाएगा, जिन्होंने अपने शारीरिक, सांस्कृतिक और मानसिक चुनौतियों को दूर करते हुए इस आंदोलन को अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के 17 साल बाद यह क्राउन जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली मानुषी 2021 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। मानुषी कहती हैं, "मुझे खुशी है कि मैं इस कैंपेन का हिस्सा हूं, क्योंकि इसका उद्देश्य महिलाओं को अपने जीवन की बाधाओं को दूर करने और अपना मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करना है।”
विज्ञापन
5 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी के मुताबिक, इस पहल की सबसे अच्छी बात यह है कि यह महिलाओं को ज्यादा आत्मविश्वासी, खुद पर भरोसा करने वाली और महात्वाकांक्षी बनाने का बहुत ही अच्छा जरिया है। वह कहती हैं, “इन बातों से मैं काफी जुड़ाव महसूस करती हूं क्योंकि लड़कियों को अपनी मानसिक चुनौतियों को दूर करने के बारे में बताना और अपने शरीर के बारे में बेहतर महसूर कराना बेहद जरूरी है। ऐसा करके ही वे जीवन के प्रति अपने नजरिए को सकारात्म बनाते हुए अपनी कामयाबी का जश्न मना सकेंगी।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।