फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा से लेकर सुष्मिता सेन तक, 40 के करीब ये एक्ट्रेस योगा से ऐसे रखती हैं खुद को फिट

Thu, 21 Jun 2018 08:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
international yoga day bollywood celebs favourite yogasan
शिल्पा शेट्टी

चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश भर में लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। योग के महत्व को बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी बखूबी समझती हैं। तभी तो शिल्पा शेट्टी से लेकर सुष्मिता सेन अक्सर योग करती हुई नजर आती हैं। इस मौके पर चलिए हम आपको बताते हैं कि आपकी पसंदीदा सेलिब्रिटीज कैसे योग से खुद को इतना फिट रखते हैं।

international yoga day bollywood celebs favourite yogasan
सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 42 की उम्र में ऐसी फिट दिखती हैं कि कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं तभी तो अक्सर योग या जिम करते हुए नजर आती हैं। सुष्मिता समय-समय पर सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए वीडियोज भी फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता सेन ने हाल के दिनों में शीर्षासन, पुशअप, क्रंचेज जैसे कई एक्सरसाइज के वीडियोज शेयर किए हैं।

international yoga day bollywood celebs favourite yogasan
शिल्पा शेट्टी

फिटनेस और शिल्पा तो एक दूसरे के पर्याय माने जाते हैं। वो कई लोगों के लिए आइडल हैं। शिल्पा के लिए फिटनेस सीक्रेट में योगा का अहम रोल है। कुछ महीने पहले शिल्पा ने अपने शीर्षासन से सबको चौंका दिया था। वो अक्सर योगा करते हुए अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
international yoga day bollywood celebs favourite yogasan
करीना कपूर

तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर ने अपने वजन को घटाने के लिए योग का सहारा लिया। करीना हर दिन कम से कम 2 घंटे योग करती हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि जीरो फिगर कहलाने वालीं करीना ने प्रेग्नेंसी के बाद जल्द ही अपना वजन कम कर लिया। 37 की उम्र में भी करीना कपूर बेहद फिट दिखती हैं। 

विज्ञापन
international yoga day bollywood celebs favourite yogasan
मलाइका अरोड़ा

44 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने जिस तरह खुद को फिट रखा है हर कोई इसका राज जानना चाहता है। बिजी लाइफ के बावजूद मलाइका योग करने के लिए समय जरूर निकाल लेती हैं। उनकी जिम जाने और योग की तस्वीरें अक्सर सामने आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed