बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' साल की बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्मों में से एक है। यही कारण है कि आमिर खान प्रोडक्शंस इस फिल्म के स्पेशल इवेंट को खास बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी थी कि 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर आईपीएल 2022 के फाइनल्स के दौरान लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसके टाइम का भी खुलासा कर दिया है।
Laal Singh Chaddha: आईपीएल 2022 के बीच कब और कितने बजे लॉन्च होगा लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर? जानिए यहां..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब लॉन्च होगा लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर?
आमिर खान प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर 'लाल सिंह चड्ढा' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'कल आईपीएल 2022 फाइनल की पहली पारी के दूसरे टाइमआउट के दौरान लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि 29 मई को रात 8 बजे आईपीएल 2022 का फाइनल शुरू होगा। पहली पारी के तकरीबन 11 ओवर्स बाद यानी रात 9:00 से 9:30 बजे के आस पास दूसरे टाइमआउट के दौरान आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर आउट होगा।
A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)
आमिर खान की फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान!
बता दें कि लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर विजेता अमेरिकी नाटक फॉरेस्ट गंप (1994) का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में लाल सिंह चड्ढा (आमिर खान) के नजरिए से भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे इमरजेंसी, 1983 क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और 1999 का कारगिल युद्ध का वर्णन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा को भारत भर में सौ से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है। रिपोर्ट्स में यह भी जानकारी दी गई है कि फिल्म में शाहरुख खान एक कैमियो रोल में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म?
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद आमिर खान ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। वहीं अब चार साल बाद लाल सिंह चड्ढा से सिल्वर स्क्रीन पर आमिर खान दोबारा वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। बता दें कि सिनेमाघरों में यह फिल्म 11 अगस्त को दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।