सबसे प्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट, इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2024 की शुरुआत हो रही है। आईपीएल 2024 का उद्घाटन समारोह चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आयोजित किया गया और यह शहर में चर्चा का विषय बनने के लिए तैयार है। कुछ सबसे बड़े सितारे अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। समारोह शाम 6:30 बजे शुरू हुआ और इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियोसिनेमा पर हो रहा है। यहां उद्घाटन समारोह के लिए सितारों से सजी लाइनअप पर एक नजर डाल लेते हैं-
IPL 2024: आईपीएल 2024 में चलेगा एआर रहमान-सोनू निगम के सुरों का जादू, बड़े मियां छोटे मियां ने किया धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 22 Mar 2024 06:53 PM IST
सार
क्रिकेट टूर्नामेंट, इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2024 की शुरुआत हो रही है। इस उद्घाटन समारोह में मनोरंजन जगत की ये नामचीन हस्तियां अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन