स्वतंत्र वीर सावरकर की बायोपिक आज आखिरकार राष्ट्रीय शहीद दिवस के मौके पर यानी 22 मार्च 2024 को रिलीज हो चुकी है। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म के जरिए अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की। फिल्म के रिलीज होने के बाद अब पब्लिक रिव्यू भी सामने आ चुका है। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। खासकर समीक्षकों और दर्शकों द्वारा रणदीप हुड्डा की जबर्दस्त अदाकारी को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज का आज पहला दिन था। वहीं, कई उत्साहित फैंस फिल्म को देखकर लौटे और अपनी प्रतिक्रिया साझा की। फिल्म की रिलीज के पहले दिन पहला शो देख कर आए दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की। चलिए जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'...
Swatantrya Veer Savarkar Public Review: दर्शकों के जहन में उतरी फिल्म की कहानी, रणदीप की अदाकारी ने जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' देखकर लौटे दर्शक से पूछा गया कि फिल्म कैसी लगी? उन्होंने कहा की फिल्म बहुत जबर्दस्त है। सच्चाई से प्रेरित है। सब अच्छा था और अभिनय अलग ही लेवल का था और जो सच्चाई छुपी हुई थी, वह आज दिख गई। इस फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर्स सभी मस्त हैं। मेरी तरफ से इस फिल्म को पूरे नंबर है।
Pulkit Samrat: पुलकित ने फैंस के साथ साझा की संगीत नाईट की खूबसूरत तस्वीरें, कृति संग झूमते दिखे अभिनेता
दूसरे दर्शक ने कहा की फिल्म मुझे बहुत अच्छी लगी। रणदीप हुड्डा ने अभिनय के साथ निर्देशन भी किया है। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन दिया। वे जैसी भूमिका निभाते हैं, उसकी गहराई में घुस जाते हैं। इससे पहले हमने उनकी बायोपिक 'सरबजीत' भी देखी, तब भी वे किरदार की गहराई में घुसे हुए थे। वहीं फिल्म को प्रोपेगेंडा कहने वाले लोगों के बारे में दर्शक ने कहा कि असल में सच्चाई क्या थी, वह तो कोई नहीं जानता, लेकिन इस फिल्म में कई तथ्य दिखाए गए हैं और सच्चाई इन तथ्यों से दूर नहीं हो सकती, लेकिन ये तथ्य कभी दर्शकों के सामने निकलकर नहीं आए, जो आज इस कहानी के जरिए दर्शकों के सामने पेश किए गए हैं। इस फिल्म के जरिए दर्शकों तक असली कहानी पहुंचनी जरूरी है।
Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में 'फ्यूरियोसा' की धमक, इस दिन होगा फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर
वहीं कुछ दर्शक अपनी बात भी सामने रखते नजर आए। उन्होंने कहा फिल्म तो अच्छी है, लेकिन इसकी कहानी पूरी सच्ची है या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि यह उनका देखने का नजरिया भी है। लोगों तक उनका नजरिया पहुंचना जरूरी है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं रहनी चाहिए, दर्शकों को इसे जानना और समझना भी जरूरी है। रणदीप हुड्डा का काम बहुत बढ़िया है। उन्होंने अपना जबर्दस्त प्रदर्शन दिया। इस फिल्म को मैं पांच से भी ज्यादा स्टार्स देना चाहूंगा।
Don 3: इस दिन से शुरू होगी 'डॉन 3' की शूटिंग, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
एक दर्शक ने कहा कि 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' फिल्म मुझे बहुत अच्छी लगी। मैंने इस फिल्म में छोटा सा रोल निभाया है और रणदीप हुड्डा कर के साथ भी समय बिताया। उन्हें जाना, समझा। यह सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि सच्चाई है। जैसे गांधी और नेहरू की कहानी सबके सामने है, लेकिन स्वतंत्र वीर सावरकर के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। ऐसे में उन्हें यह फिल्म देखनी चाहिए और उनके बारे में जानना चाहिए। रणदीप हुड्डा ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्हें सलाम है उनके अभिनय के लिए। युवाओं को यह फिल्म देखनी चाहिए और यह जानना चाहिए कि इतिहास में क्या-क्या हुआ है। रणदीप हुड्डा ने निर्देशन भी बहुत अच्छा किया है और अभिनय भी जबर्दस्त है। उन्होंने अपना वजन कम किया यह सब बहुत अच्छा था।
Retro Film Festival: फिर रिलीज हो रही बादशाह की 'बाजीगर', रेट्रो फिल्म फेस्टिवल में ताजा होंगी पुरानी यादें