फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL सट्टेबाजी कांड में अरबाज के फंसते ही सलमान की बढ़ी टेंशन, 'रेस-3' से जुड़ा है कनेक्शन

Tue, 05 Jun 2018 02:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
ipl betting case of arbaaz khan raises tension on salman khan and the connection is race 3
arbaz khan and salman khan

सलमान खान और उनकी टीम अरबाज खान के आईपीएल सट्टेबाजी कांड में फंसने के कारण मुश्किल में है। फिल्म 'रेस-3' की रिलीज को दस दिन बचे हैं और सलमान परेशान हैं कि मीडिया को बार-बार कहना पड़ रहा है, भाई से जुड़े सवाल न पूछें। मीडिया में आ रही खबरें कह रही हैं कि अरबाज के सट्टेबाजी में फंसने से पूरा खान परिवार शर्मिंदा महसूस कर रहा है। पहले ही परिवार सलमान खान के मुकदमों से परेशान था औरे ऐसे में अरबाज प्रकरण ने नई मुश्किल खड़ी कर दी है। 

ipl betting case of arbaaz khan raises tension on salman khan and the connection is race 3
SALMAN KHAN

'रेस-3' से जुड़े सूत्रों के अनुसार फिल्म के सभी सदस्यों से कहा गया है कि वह मीडिया द्वारा सलमान-अरबाज से संबंधित सवालों पर कोई टिप्पणी न करें। सूत्रों के मुताबिक सलमान ने पहले योजना बनाई थी कि 'रेस-3' के प्रमोशन के लिए आखिरी दिनों में खुद मैदान में उतरेंगे परंतु अब यह संभव नहीं दिख रहा। वह मीडिया से बच रहे हैं क्योंकि सामने आएंगे तो अरबाज पर सवाल जरूर होंगे।

ipl betting case of arbaaz khan raises tension on salman khan and the connection is race 3
Salman Khan

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को अरबाज का मामला सुर्खियों में आया था। उसी शाम को 'रेस-3' का संगीत कार्यक्रम था। कार्यक्रम आखिरी वक्त पर कैंसिल नहीं किया जा सकता था, अतः सलमान ने अपनी मार्केटिंग और प्रचार टीम को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी मीडियाकर्मी द्वारा अरबाज की सट्टेबाजी पर सवाल नहीं आना चाहिए। कार्यक्रम में दर्जनों मीडिया कैमरा थे और अरबाज के सवाल पर सलमान और फिल्म प्रचारकों किरकिरी हो जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl betting case of arbaaz khan raises tension on salman khan and the connection is race 3
race-3

अतः मीडिया के लोगों को यह पूछने के बाद ही माइक दिए वह क्या पूछेंगे। जो अरबाज पर सवाल करना चाहते थे, उन्हें माइक नहीं दिया गया। यही नहीं, अरबाज प्रकरण से मीडिया का ध्यान हटाने के लिए 'रेस-3' की टीम सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वेंतूर को स्टेज पर लाई। खुद सलमान ने यूलिया के साथ गाना गाकर लोगों का मनोरंजन किया। सूत्र बता रहे हैं कि सलमान किसी भी तरह से मीडिया का सामना करने को तैयार नहीं हैं। यह स्थिति उनके लिए जटिल बन गई है क्योंकि वह खुद प्रोड्यूसर भी हैं। 

विज्ञापन
ipl betting case of arbaaz khan raises tension on salman khan and the connection is race 3
Salman Khan

फिल्म 'ट्यूबलाइट' में सलमान प्रोड्यूसर थे और उन्होंने मीडिया को बड़े पैमाने पर इंटरव्यू दिए थे मगर 'रेस-3' के समय वह चाह कर भी ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि अगर यह विवाद ठंडा नहीं पड़ा तो सलमान आने वाले दिनों में मीडिया के सारे इंटरव्यू रद्द कर सकते हैं। तब उन्हें फिल्म के प्रमोशन के लिए केवल ‘पेड मीडिया’ का सहारा रह जाएगा। प्रचार अच्छा न होने से फिल्म को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि 'रेस-3' का ट्रेलर फिल्म का टइटल ट्रैक अल्लाह दुहाई है लोगों को प्रभावित नहीं कर सका है और उस पर फिल्म का प्रचार भी ठंडा पड़ा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed