फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति IPL के पहले मैच में टॉप, पत्नी CWG में फ्लॉप, कुछ ऐसी है शाहरुख की टीम के कप्तान की कहानी

Wed, 11 Apr 2018 06:21 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
ipl kkr captain dinesh karthik and commonwealth games dipika pallikal love story
शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है। नए कप्तान दिनेश कार्तिक के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 4 विकेट से हरा दिया। पहले ही मैच में कार्तिक अपनी कप्तानी से सुपरहिट साबित हुए।

ipl kkr captain dinesh karthik and commonwealth games dipika pallikal love story
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल स्क्वैश प्लेयर हैं। एक ओर जहां दिनेश कार्तिक ने अपनी कप्तानी से फैंस का दिल जीत लिया तो वहीं दीपिका पल्लीकल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में निराश किया। दीपिका एकल मुकाबले में पदक की दौड़ से बाहर हो गई हैं। दीपिका और दिनेश कार्तिक की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, तो चलिए आज हम आपको दोनों की कहानी के बारे में बताते हैं। 

ipl kkr captain dinesh karthik and commonwealth games dipika pallikal love story
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

दीपिका दिनेश की दूसरी पत्नी हैं। कार्तिक ने निकिता के साथ चले लंबे अफेयर के बाद 2007 में उनसे शादी कर ली थी। दोनों लगभग 5 साल साथ रहे लेकिन कुछ ऐसा हो गया कि उनका यह रिश्ता 2012 में टूट गया। दरअसल, उनकी पत्नी और टीम के ही दूसरे खिलाड़ी मुरली विजय के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। एक समय मुरली विजय और कार्तिक पक्के दोस्त थे लेकिन इस वजह से उनकी दोस्ती भी टूट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl kkr captain dinesh karthik and commonwealth games dipika pallikal love story
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

2012 में आईपीएल-5 के दौरान कार्तिक की पत्नी निकिता और मुरली विजय के अफेयर का पता चला। जब यह बात कार्तिक को पता चली तो उन्होंने निकिता से तलाक लेने का फैसला कर लिया। 2012 में तलाक होते ही निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली। निकिता से तलाक के बाद कार्तिक काफी हताश थे। इसी बीच उनकी जिंदगी में एंट्री हुई दीपिका पल्लीकल की। 

विज्ञापन
ipl kkr captain dinesh karthik and commonwealth games dipika pallikal love story
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

दिनेश कार्तिक और दीपिका की मुलाकात 2013 में हुई थी। दीपिका ने कार्तिक को सहारा दिया और दो साल तक चले अफेयर के बाद अगस्त 2015 में शादी कर ली। दीपिका क्रिश्चियन हैं जबकि दिनेश हिंदू हैं इसलिए दोनों ही धर्मों के रीति-रिवाजों से उनकी दो बार शादी हुई। दोनों ने 18 अगस्त 2015 को पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज और फिर 20 अगस्त को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed