फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Iqbal Khan: अनुभव सिन्हा ने 'तुम बिन' में रिजेक्ट किया, लेकिन रत्ना सिन्हा ने इस प्रोजेक्ट में दिया पहला ब्रेक

Wed, 27 Jul 2022 05:05 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 27 Jul 2022 05:05 PM IST
सार

Iqbal Khan: Anubhav Sinha rejected him for Tum Bin movie later Ratnaa Sinha given first break in music video

विज्ञापन
Iqbal Khan: Anubhav Sinha rejected him for Tum Bin movie later Ratnaa Sinha given first break in music video
Iqbal Khan - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे परदे के नामचीन सितारे इकबाल खान ने करियर की शुरुआत में खूब म्यूजिक वीडियोज में काम किया। टीवी पर कदम रखा तो एक से बढ़कर एक शो मिले। कई फिल्मों में भी नजर आ चुके इकबाल खान इन दिनों स्टार भारत के शो 'ना उम्र की सीमा हो' में काम कर रहे हैं। लेकिन कम लोगों को ही मालूम होगा कि वह निर्देशक अनुभव सिन्हा की पहली फिल्म 'तुम बिन' के हीरो बनते बनते रह गए थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया और रिजेक्ट हो गए। इकबाल खान कहते हैं, 'दिल्ली में कॉलेज की पढाई के दौरान मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे। वही से जब एक्टिंग में दिलचस्पी लगी तो सोचा एक्टिंग में कोशिश करनी चाहिए और उसके लिए जरूरी था मुंबई आना।'

Iqbal Khan: Anubhav Sinha rejected him for Tum Bin movie later Ratnaa Sinha given first break in music video
Iqbal Khan - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लगा था कि आते ही शाहरुख खान बन जाऊंगा
मुंबई जब भी कोई एक्टिंग करने के लिए आता है तो उसे लगता है कि मुंबई पहुंचते ही उसे काम मिल जाएगा। इकबाल खान जब दिल्ली से मुंबई आए तो उन्हें भी लगा कि मुंबई आते ही वह स्टार बन जाएंगे। वह बताते हैं, 'जब पहली बार मुंबई आया तो अपने एक दोस्त सचिन खुराना के साथ रह रहा था। बीस दिन बीत जाने के बाद जब काम नहीं मिला तो मुझे अजीब सा लगा कि अरे, बीस दिन हो गया और काम ही नहीं मिल रहा है। मुझे तो लग रहा था कि मुंबई आते ही शाहरुख खान बन जाऊंगा, जैसा कि सब सोचते हैं। लेकिन जब बात नहीं बनी तो दिल्ली वापस जाने का विचार बनने लगा।'

Iqbal Khan: Anubhav Sinha rejected him for Tum Bin movie later Ratnaa Sinha given first break in music video
Iqbal Khan - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनुभव की पत्नी रत्ना ने दिया पहला ब्रेक
मुंबई आने के समय इकलाब दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी ऑनर्स में कर रहे थे और बिना इम्तिहान दिए ही मुंबई आ गए। इकबाल कहते है, 'जब मैं मुंबई से दिल्ली वापस जाने की तैयारी कर रहा था, तभी मेरे दोस्त सचिन के मोबाइल पर अनुभव सिन्हा की पत्नी रत्ना सिन्हा का फोन आया कि हम एक म्यूजिक वीडियो कर रहे हैं जिसको स्विट्जरलैंड में शूट करना है। उसके लिए एक मॉडल चाहिए। मेरे दोस्त ने उन्हें मेरे बारे में बताया और मैं अपना दिल्ली का टिकट कैंसिल कराकर रत्ना सिन्हा से मिलने चला गया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Iqbal Khan: Anubhav Sinha rejected him for Tum Bin movie later Ratnaa Sinha given first break in music video
Iqbal Khan - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 काम आती है सिर्फ ईमानदारी
इकबाल खान के पिता मोहम्मद अमिन खान रिटायर्ड आईएएस अफसर हैं और मम्मी मेहमूदा खान हाउस वाइफ। उनके पिता हमेशा कहा करते थे कि जीवन में कुछ भी काम करो तो उसे पूरे मन और ईमानदारी से करो। इकबाल कहते हैं, 'मुझे अब जाकर लगने लगा है कि काम आपकी जिन्दगी नहीं, बल्कि जिन्दगी का एक हिस्सा है। उसे सिर्फ एक चीज देनी चाहिए और वह है ईमानदारी। आप ईमानदारी से अपना काम करते रहिए उसी से आपको आगे भी काम मिलते रहेंगे।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed