{"_id":"5de4af8f8ebc3e54ff6bb8cd","slug":"ira-khan-share-hot-photo-in-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान की बेटी ने शेयर की हॉट तस्वीरें, सोशल मीडिया पर छा गईं इरा खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान की बेटी ने शेयर की हॉट तस्वीरें, सोशल मीडिया पर छा गईं इरा खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ira khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की बेटी इरा खान फिल्म मेकिंग में अपना डेब्यू करने जा रही हैं । इरा ने एक नाटक का निर्देशन शुरू कर दिया है । इसी के चलते वो चर्चा में बनी हुई हैं । इरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं ।
2 of 5
ira khan
- फोटो : social media
इरा हमेशा से अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। अब उन्होंने पार्क में एक बेंच पर लेटे हुए फोटो शेयर की है । इस बेंच पर वो आराम फरमाती दिख रही हैं । तस्वीर में इरा को काले शॉर्ट्स और पीले टॉप में एक बॉस की तरह लेटे देखा जा सकता है।
3 of 5
ira khan
- फोटो : social media
इसके कैप्शन में इरा ने कहा, 'Huh? December? Already?' । ठंड में इरा का ये अवतार काफी हॉट दिख रहा है । पिछले दिनों इरा ने अपने छोटे भाई आजाद के साथ तस्वीर शेयर कर उसे बर्थडे विश किया था । बता दें कि आजाद, इरा का सौतेला भाई है लेकिन वो उससे बहुत प्यार करती हैं ।
आजाद, आमिर खान और किरण राव का बेटा है। वहीं इरा, आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं । इरा की अपने पिता और सौतेली मां किरण राव के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है । बता दें कि इरा जिस नाटक का निर्देशन करने जा रही हैं वो ग्रीक त्रासदी और पौराणिक कथा पर आधारित है ।
विज्ञापन
5 of 5
ira khan
- फोटो : social media
इस नाटक का नाम यूरिपिड्स मेडिया है। नाटक में मुख्य किरदार निभाने के लिए इरा ने युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच को चुना है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की घोषणा करते हुए इरा ने एक तस्वीर शेयर की थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।