इरफान खान अपनी अगली फिल्म 'करीब करीब सिंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब इरफान इस फिल्म के प्रमोशन में भी जुट गए हैं।
'सेक्स' के बारे में इतनी बड़ी बात बोल गए इरफान खान, #metoo कैंपेन पर भी खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान इरफान ने सेक्स को लेकर बड़ी बात कह दी। जब उनसे #metoo कैंपेन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया पर लिखने से समाज के विचार नहीं बदलेंगे।
पढ़ें- सपना चौधरी की प्राइवेट पार्टी का डांस वीडियो लीक, कैसे गजब के लगाए ठुमके
इरफान ने कहा, 'हमारे समाज में लोग आज भी सेक्स को लेकर एक अलग सोच रखते हैं। जब तक वो सोच नहीं बदलेगी तब तक सेक्शुअल हैरासमेंट जैसी घटनाओं पर लगाम लगाना मुश्किल है।' बता दें कि इरफान के साथ इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस पार्वती भी दिखाई देंगी।
पढ़ें- 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप' के विनर ये दो कंटेस्टेंट, वाइल्ड कार्ड में हुई थी एंट्री
पार्वती के बारे में इरफान ने कहा कि इस फिल्म के बाद दर्शक उनके फैन हो जाएंगे। वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। इरफान रोमांटिक फिल्में कम ही करते हैं। पीकू, लंचबॉक्स और हिंदी मीडियम जैसी फिल्मों के बाद अब इरफान नए अवतार में नजर आएंगे।
ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे तनुजा चंदा ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने इससे पहले संघर्ष और दुश्मन जैसी फिल्मों को निर्देशित किया है। इस फिल्म में दो लोग एक असामान्य यात्रा पर निकलते हैं जो कि एंडवेंचर में बदल जाती है।