{"_id":"5e6dbfcf8ebc3ea8283dfb23","slug":"irrfan-khan-angrezi-medium-re-release-after-halls-shut-to-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघरों से हटी 'अंग्रेजी मीडियम', हालात सुधरने के बाद फिर से रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिनेमाघरों से हटी 'अंग्रेजी मीडियम', हालात सुधरने के बाद फिर से रिलीज होगी फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अंग्रेजी मीडियम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में कोरोना वायरस के चपेट में आए लोगों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है। दिल्ली समेत मुंबई के सभी सिनेमाघरों को बंद रखने के आदेश दे दिए गए हैं। इसी बीच 13 मार्च को 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज हुई। हालांकि लगातार घटती दर्शकों की संख्या के चलते मेकर्स ने फिल्म को फिर से रिलीज करने का निर्णय लिया है। फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया ने भारत में इस फिल्म को फिर से रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा की है।
2 of 4
Angrezi Medium
- फोटो : social media
होमी अदजानिया ने यह निर्णय दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, जम्मू और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में कोरोना के आतंक के चलते सिनेमाघरों के बंद करने के बाद लिया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए एक पोस्ट के माध्यम से होमी ने कहा, 'आधी रात से भारत के ज्यादातर सिनेमाघरों को अगली सूचना तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जब भी सुरक्षित होगा हम 'अंग्रेजी मीडियम' को फिर से रिलीज करेंगे। तब तक सुरक्षित रहें और एक दूसरे से अच्छा बर्ताव करें।'
3 of 4
Angrezi Medium
- फोटो : amar ujala
'अंग्रेजी मीडियम' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 4.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन करीब तीन करोड़ रुपये के कलेक्शन का अनुमान लगाया जा रहा है। इस लिहाज से दो दिनों में 'अंग्रेजी मीडियम' की कमाई करीब सात करोड़ रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि होमी आदजानिया निर्देशित इस फिल्म में इरफान खान, करीना कपूर, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल आदि मुख्य भूमिका में हैं। कैंसर की चपेट में आने के बाद यह इरफान खान की पहली फिल्म है इस वजह से दर्शकों में भी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।