भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक, इरफान खान हमेशा अपनी एक्टिंग स्किल्स और बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं है कि वह एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं। अपने तीन दशक के अभिनय करियर में, इरफान ने न केवल अपने प्रदर्शन से इंडस्ट्री में अपनी एक छाप छोड़ी, बल्कि उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी हर भूमिका दूसरी से अलग हो। उन्होंने 'पान सिंह तोमर', 'लाइफ ऑफ पाई', 'पीकू' से लेकर 'द लंचबॉक्स' जैसी अलग-अलग फिल्मों में काम किया। लेकिन 29 अप्रैल 2020 में हमने हमेशा-हमेशा के लिए बॉलीवुड के इस सितारे को खो दिया। आज यानी 29 अप्रैल 2022 को उन्हें इस दुनिया से रुखसत हुए दो साल हो गए हैं। लेकिन अपने इन निभाए किरदारों की वजह से इरफान दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। अभिनय के उस्ताद की याद में, हमने इरफान खान की कुछ बेहतरीन फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है। आइए जानते हैं कि हम इन्हें कब और कहां देख सकते हैं....
Death Anniversary: 'द लंचबॉक्स' से लेकर 'पान सिंह तोमर' तक, ओटीटी पर देखिए इरफान खान की यह बेहतरीन फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का नाम- डी डे
'डी-डे' बॉर्डर पार आतंकवाद पर आधारित फिल्म है, जिसकी कहानी एक खुफिया एजेंट वली खान (इरफान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे वह और उनकी टीम भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी गोल्डमैन (ऋषि कपूर) को पकड़ने में लगी हुई है। निखिल आडवाणी ने फिल्म के निर्देशन में शानदार काम किया है और इसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। इस फिल्म को आप लोग अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
फिल्म का नाम- द लंच बॉक्स
इरफान खान और निम्रत कौर स्टारर यह फिल्म एक लव स्टोरी है, जो मुंबई की प्रसिद्ध टिफिन सर्विस से शुरू होती है। ईला (निम्रत कौर) एक हाउसवाइफ हैं, जो अपने पति के लिए एक स्पेशल लंच बॉक्स तैयार करने का फैसला करती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब यह लंचबॉक्स साजन (इरफान खान) को डिलीवर किया जाता है। अपने पति के रिस्पॉन्स को जानने के लिए उत्सुक, ईला अगले दिन के लंच बॉक्स में एक नोट लिखकर रखती है। इस नोट से इन दोनों के बीच बातचीत शुरू हो जाती है। साजन और ईला व्यक्तिगत रूप से मिले बिना अपने सुख और दुख के बारे में बात करने लगते हैं। इस फिल्म को आप लोग नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
फिल्म का नाम- लाइफ ऑफ पाई
यह फिल्म अपने आप में एक मास्टरपीस थी। एंग ली द्वारा निर्देशित यह फिल्म पाई पटेल( इरफान खान) नाम के एक भारतीय व्यक्ति के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी कहानी एक नॉवलिस्ट को सुना रहा होता है। इस फिल्म को आलोचकों से बहुत सराहना मिली थी और दुनिया भर में इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
फिल्म का नाम- मकबूल
मकबूल विलियम शेक्सपियर के नाटक 'मैकबेथ' पर आधारित फिल्म है। कहानी मियां मकबूल (इरफान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई अंडरवर्ल्ड जहांगीर खान (पंकज कपूर) का दाहिना हाथ है। लेकिन मकबूल को निम्मी (तब्बू) से प्यार हो जाता है, जो जहांगीर खान की मिस्ट्रेस होती है। मकबूल और निम्मी दोनों मिलकर जहांगीर खान की हत्या करने का प्लान बनाते हैं ताकि मकबूल मुंबई के अंडरवर्ल्ड की बागडोर अपने हाथ में ले सके। फिल्म के हर किरदार ने कहानी के साथ न्याय किया है और इरफान ने अपने आकर्षण से इस फिल्म में दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।