{"_id":"5c32e0eabdec2257114a9c54","slug":"irrfan-khan-birthday-special-know-about-his-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान की इस आदत से परेशान रहते थे घरवाले, पिता कहते थे- 'पठान के घर ब्राह्मण पैदा हो गया...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान की इस आदत से परेशान रहते थे घरवाले, पिता कहते थे- 'पठान के घर ब्राह्मण पैदा हो गया...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
irrfan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया है। इरफान खान का आज यानी 7 जनवरी को 52वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । इरफान का जन्म 1967 जयपुर के एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान है। उनके पिता टायर का व्यापार करते थे।
2 of 8
irrfan khan
आपको जानकर हैरानी होगी कि पठान परिवार के होने के बावजूद इरफान बचपन से ही शाकाहारी हैं। उनके पिता उन्हें हमेशा यह कहकर चिढ़ाते थे कि पठान परिवार में ब्राह्मण पैदा हो गया। इरफान खान का शुरुआती दौर संघर्षों से भरा था। जब उनका एनएसडी में प्रवेश हुआ, उन्हीं दिनों उनके पिता की मृत्यु हो गई।
3 of 8
Irrfan Khan
इसके बाद इरफान को घर से पैसे मिलने बंद हो गए। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना कोर्स खत्म किया। इरफान खान ने अपनी क्लासमेट सुतपा सिकंदर से 23 फरवरी 1995 को शादी की। इरफान के संघर्ष के दिनों में सुतपा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Irrfan Khan
इरफान ने जब सुतपा सिकंदर से शादी का फैसला किया तो वो उनके लिए धर्म बदलने के लिए भी तैयार हो गए थे लेकिन सुतपा के घरवाले दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए, जिसके बाद इरफान को धर्म बदलने की जरूरत नहीं पड़ी। इरफान खान ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 8
Irrfan Khan
बॉलीवुड के साथ-साथ इरफान हॉलीवुड में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने 'स्पाइडर मैन', 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'इन्फर्नो' जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स ने उनकी सराहना करते हुए कहा था कि इरफान की आंखें भी अभिनय करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।