फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद मिनट पहले ही इरफान को हो गया था मौत का आभास, जाते-जाते बेटे से कही थी ये बात

Thu, 29 Apr 2021 08:46 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 29 Apr 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan death anniversary these were the last words of actor before death
इरफान खान,बाबिल - फोटो : सोशल मीडिया

शराफत की दुनिया का किस्सा ही खत्म, अब जैसी दुनिया वैसे हम....कहने को तो ये एक आम डायलॉग है लेकिन जिस लय के साथ इरफान खान ने इसे कहा वो लोगों के दिलों में उतर गया। इरफान के अंदर जो प्रतिभा थी उसे किसी अवॉर्ड से नवाजने की जरूरत नही पड़ी थी। उनके चाहने वाले उनके हुनर से परिचित थे। जब 29 अप्रैल 2020 को इरफान खान इस दुनिया से चले गए तो फैंस के साथ साथ बॉलीवुड को भी गहरा धक्का लगा क्योंकि इस इंडस्ट्री ने अपने सबसे चमकदार सितारे को खो दिया था। इरफान के जाने के बाद से उनके बेटे उनकी यादों को साझा करते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में बाबिल ने अपने पिता के साथ बिताए अंतिम पलों के बारे में बताया।

Irrfan Khan death anniversary these were the last words of actor before death
इरफान खान - फोटो : Twitter

इरफान की पत्नी सुतापा के लिए ये एक ऐसा दर्द है जिसे भूला पाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि, 'हम सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहे हैं। एक साल हो जाएगा, मैं अभी भी लोगों से मिलने और उनसे बात करने के लिए तैयार नहीं हूं। लोगों से मिलने से ज्यादा मैं लिखने में अच्छी हूं'।

Irrfan Khan death anniversary these were the last words of actor before death
इरफान खान - फोटो : Twitter

बाबिल भी जब भी अपने पिता की बात करते हैं, रो देते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता को खो देने का गम साझा किया। उन्होंने कहा, 'मैं एक सुरक्षित घेरे में जी रहा था। इरफान खान का बेटा बनकर और फिर वो घेरा टूट गया, उसके बाद आपके पास कोई विकल्प नहीं बचता। आपको वो करना पड़ता है जो जिंदगी चाहती है और यही सच है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan death anniversary these were the last words of actor before death
इरफान खान, बाबिल - फोटो : instagram/babil.i.k

बाबिल ने बताया कि बीमारी से लड़ते हुए उन सालों में उनके पिता काफी हद तक ठीक भी हो गए थे। सुतापा ने कहा कि इरफान मौत और उसके बाद की जिंदगी के लिए उत्सुक रहते थे। आगे बाबिल ने कहा कि उन्हें पता था कि वो बच नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
Irrfan Khan death anniversary these were the last words of actor before death
इरफान खान - फोटो : Instagram
आगे उन्होंने कहा, 'उनकी मौत से दो तीन दिन पहले मैं अस्पताल में था। वो होश खोते जा रहे थे और अंतिम पलो में उन्होंने मेरी ओर देखा,मुस्कुराए और कहा- मैं मरने वाला हूं, मैंने उन्हें कहा ऐसा नहीं होगा, वो फिर मुस्कुराए और सो गए'। इरफान का यूं चले जाना हर किसी के लिए सदमे जैसा था। जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने वाले इरफान ने मौत को भी हंसते हंसते गले लगा लिया। वो जान गए कि अब वो नहीं रहेंगे और मुस्कुराते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए। इरफान जरूर चले गए लेकिन अपने परिवार और फैंस की यादों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed