बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के फैंस को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। पिछले लंबे वक्त से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती इरफान खान की तबीयत बिगड़ने के कारण आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। हालांकि अच्छी बात है कि अभिनेता की स्थिति अब नियंत्रण में है।
2 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : instagram
दरअसल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इरफान खान की हालत आतों में दर्द और सूजन के कारण थोड़ी बिगड़ गई थी। इसके साथ ही अभिनेता को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। वहीं अच्छी बात ये है कि इरफान की स्थिति नियंत्रण में है और उम्मीद की जा रही है कि उनका स्वास्थ्य जल्द ही सुधरने लगेगा।
3 of 5
परिवार के साथ इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि हाल ही में (25 अप्रैल) को इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था। राजस्थान के जयपुर स्थित आवास में इरफान खान की 95 वर्षीय मां ने अपनी आखिरी सांस ली थी। टोंक के नवाब खानदान से संबंध रखने वालीं सईदा बेगम की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण इरफान अपनी मां की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए थे।
4 of 5
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि इरफान खान की भी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। साल 2017 में अभिनेता न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बिमारी का इलाज करवाने विदेश चले गए थे। वहीं विदेश से वापस आने के बाद इरफान ने फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग की थी। फिल्म रिलीज के बाद भी अभिनेता ने स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से सभी से थोड़ी दूरी बनाकर रखी है।
5 of 5
'अंग्रेजी मीडियम'
- फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि अंग्रेजी मीडियम की रिलीज से पहले जारी हुआ वीडियो इरफान ने कोकिलाबेन में ही रिकॉर्ड किया था। वहीं बात फिल्म अंग्रेजी मीडियम की करें तो कुछ दिनों पहले ही फिल्म को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। अंग्रेजी मी़डियम फिल्म में इरफान खान के अलावा राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, करीना कपूर अहम किरदारों में हैं।