एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां (Nusrat jahan) कोरोना वायरस के चलते कई दिनों से घर में बंद हैं। लेकिन इस बीच वह रमजान (Ramadan 2020) के मौके पर सभी को इस पाक महीने की बधाई देना नहीं भूलीं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इफ्तारी की तस्वीरें शेयर की हैं।
नुसरत जहां ने शेयर की इफ्तारी की तस्वीरें, इस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में नुसरत जहां अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। नो मेकअप लुक में भी वह बेहद सुंदर दिख रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'इफ्तार टाइम।' अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से नुसरस फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। नुसरत की इस इफ्तार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।
इन तस्वीरों की वजह से नुसरत एक बार फिर ट्रोल भी हो रही हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- इस वक्त रमजान की इफ्तारी की फोटो शेयर मत करिए, क्योंकि इस वक्त कई लोग भूख से परेशान हैं। वहीं कुछ ने धर्म को लेकर एक बार फिर उन्हें निशाने पर लिया।
View this post on Instagram
Iftar Time..!! #ibadat #fasting #familytime #prayfortheworld
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
इससे पहले शेयर किए वीडियो में नुसरत खाना बनाती दिख रही थीं। उस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- 'वीडियो में नुसरत अपने फैंस से कह रही हैं कि घर पर रहकर ही अपनी पसंदीदा चीजें कीजिए और सकारात्मक रहिए। जैसे मैं रहती हूं। मैं घर पर ही योगा कर रही हूं, पेंटिंग कर रही हूं और कुकिंग कर रही हूं। आप सब भी घर पर ही सुरक्षित रहें। साथ ही नुसरत ने बंगाली में भी लोगों को सुरक्षित रहने का संदेश दिया।'
बता दें बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा था। जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद से ही नुसरत काफी चर्चा में रहने लगीं। नुसरत अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहीं। उन्होंने निखिल जैन से शादी की है। शादी को लेकर उनका काफी विरोध किया गया था।