सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Irrfan Khan Death: संघर्षों से लड़कर टॉप पर पहुंचे इरफान, जानें जन्म से लेकर परिवार के बारे में सबकुछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 29 Apr 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Irrfan Khan Death News in Hindiirrfan khan profile and films know about him
इरफान खान की मौत - फोटो : अमर उजाला

इरफान खान ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड तक में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने अभिनय से हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया है। राजस्थान के जयपुर में इरफान का जन्म एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। पिछले कुछ समय से वो कैंसर से जूझ रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान ने अंतिम सांस ली। सभी के लिए ये किसी सदमे से कम नहीं है।

Trending Videos
Bollywood Actor Irrfan Khan Death News in Hindiirrfan khan profile and films know about him
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान के पिता टायर का व्यापार करते थे। पठान परिवार के होने के बावजूद इरफान बचपन से ही शाकाहारी थे। इस वजह से उनके पिता उन्हें हमेशा यह कहकर चिढ़ाते थे कि पठान परिवार में ब्राह्मण पैदा हो गया। इंडस्ट्री में आने के बाद इरफान ने काफी संघर्ष किया। जब उनका एनएसडी में प्रवेश हुआ, उन्हीं दिनों उनके पिता की मृत्यु हो गई। जिसके बाद इरफान को घर से पैसे मिलने बंद हो गए। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना कोर्स खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Irrfan Khan Death News in Hindiirrfan khan profile and films know about him
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान ने अपनी क्लासमेट सुतापा सिकंदर से 1995 में शादी की थी। इरफान के संघर्ष के दिनों में सुतापा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। पहले तो इरफान और सुतापा की शादी के लिए दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे लेकिन बाद में मान गए। इरफान के दो बेटे बाबिल और अयान हैं।

Bollywood Actor Irrfan Khan Death News in Hindiirrfan khan profile and films know about him
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड के साथ-साथ इरफान हॉलीवुड में भी सक्रिय थे। उन्होंने 'स्पाइडर मैन', 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'इन्फर्नो' जैसी फिल्मों में काम किया। हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स ने उनकी सराहना करते हुए एक बार कहा था कि इरफान की आंखें भी अभिनय करती हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Actor Irrfan Khan Death News in Hindiirrfan khan profile and films know about him
Irrfan Khan - फोटो : social media

फिल्म 'हासिल' के लिए इरफान खान को उस साल का 'बेस्ट विलेन' का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। उसके बाद इरफान ने 'मकबूल', 'लंचबॉक्स', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'न्यूयॉर्क', 'द नेमसेक',  'पान सिंह तोमर', 'तलवार', 'मदारी', 'हैदर', 'पीकू' और 'हिंदी मीडियम' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed