{"_id":"626e0a2f9a10f85208741aa1","slug":"irrfan-khan-s-film-apno-se-bewafai-to-be-released-in-theaters-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Irrfan Khan: जल्द रिलीज होगी इरफान खान की फिल्म, सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार 'अपनों से बेवफाई'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Irrfan Khan: जल्द रिलीज होगी इरफान खान की फिल्म, सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार 'अपनों से बेवफाई'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 01 May 2022 09:49 AM IST
सार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान अपनी बेहतरीन अदाकारी और दमदार डायलॉग डिलेवरी के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका अभिनय आज उन्हें लोगों के बीच जिंदा रखा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान अपनी बेहतरीन अदाकारी और दमदार डायलॉग डिलेवरी के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका अभिनय आज उन्हें लोगों के बीच जिंदा रखा हुआ है। इंडस्ट्री के बेहतरीन और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक इरफान खान ने अपने हर किरदार के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अभिनेता को गए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके उनके किरदार और उनकी फिल्में हमेशा उनकी मौजूदगी का एहसास कराती रहेगी। इसी बीच अब इरफान के फैंस के लिए और अच्छी खबर सामने आई है। अभिनेता की एक फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।
2 of 5
इरफान खान
- फोटो : Instagram
दुनिया को अचानक अलविदा कह चुके इरफान खान अपने पीछे कई फिल्में और प्रोजक्ट्स अधूरा ही छोड़ गए। उनके कई प्रोजेक्ट्स ऐसे जो अभी रिलीज नहीं हुए। ऐसे में अब उनकी एक फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को पहले अभिनेता की दूसरी पुण्यतिथि पर रिलीज किया जाना था,लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
3 of 5
इरफान खान
- फोटो : social media
इस बारे में अब फिल्म के निर्देशक पीयूष शाह ने बताया कि 'हम चाहते थे कि हमारी इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म को दर्शक देखने के लिए आए। लेकिन इस हफ्ते 29 अप्रैल को पहले से तीन फिल्में रिलीज होनी थी।' फिल्म 'अपनों से बेवफाई' को साल 2019 में ही सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिल गया था, जिसके बाद मेकर्स फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में थे। लेकिन बाद में फिर कोरोना वायरस की वजह से फिल्म उस समय रिलीज नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में पीयूष शाह ने बताया कि, 'हम अपनों से बेवफाई फिल्म को अप्रैल 2020 में रिलीज करना चाहते थे। यह फिल्म अंग्रेजी मीडियम के ठीक बाद रिलीज की जानी थी, फिर लेकिन लॉकडाउन लग गया और फिर फिल्म की रिलीज की योजना को टालना पड़ा।' इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म को लेकर इरफान का क्या कहना था। पीयूष ने कहा कि 'वह जेंटलमैन थे और उन्होंने मुझे कहा था कि फिल्म को रिलीज कर दीजिए, मेरा फुल सपोर्ट आपको है।'
विज्ञापन
5 of 5
इरफान खान
- फोटो : Twitter
फिल्म अपनों से बेवफाई के अलावा इरफान की एक फिल्म द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन की रिलीज का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यह फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल, 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। अभिनेता ने कैंसर की वजह से 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।