फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान की अनदेखी तस्वीर आई सामने, बेटे बाबिल ने पिता की याद में साझा किया भावुक पोस्ट

Tue, 10 Nov 2020 08:05 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 10 Nov 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil pens heartbreaking poem for him shares unseen photo
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : instagram/babil.i.k

इरफान खान के बेटे बाबिल खान अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। अब बाबिल ने इरफान खान की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में इरफान खान के साथ उनकी पत्नी सुतापा सिकदर हैं। इसमें दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया हुआ है।

Irrfan Khan son Babil pens heartbreaking poem for him shares unseen photo
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

इरफान खान की यह तस्वीर देख उनके प्रशंसक भी भावुक हो गए। बाबिल के इस पोस्ट पर हजारों की संख्या में लोगों ने लाइक्स और कमेंट्स किए हैं। बाबिल ने कैप्शन में एक कविता के जरिए अपने पिता को याद किया है।

Irrfan Khan son Babil pens heartbreaking poem for him shares unseen photo
इरफान खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

बाबिल ने कविता की जो पंक्तियां साझा की हैं उसका अर्थ है- ‘यह सच है समय वास्तव में आपकी सांसों के बीच खाली स्थान को धीमा करता है। एक बार जब आप अधिक का सपना देखते हैं तो फिर आप कम में कैसे व्यवस्थित हो सकते हैं। शायद यह खत्म हो गया था क्योंकि आप जानते थे या शायद मैं बड़ा हुआ। लेकिन आसमान इतना नीला नहीं है जब सूरज की तेज रोशनी थी।‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It’s true, time does indeed slow down in the spaces between your breaths. And once you’ve dreamed of more, how could you settle for less. Perhaps, it was over because you knew. Or perhaps, because I grew. But the sky isn’t so blue, When the sun is setting over you.

A post shared by Babil (@babil.i.k) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil pens heartbreaking poem for him shares unseen photo
इरफान खान और सुतापा - फोटो : Instagram: @babil.i.k

कुछ समय पहले बाबिल ने अपने पिता इरफान और मां सुतापा सिकदर का एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में इरफान और सुतापा एक दूसरे की बाहों में बांहें डाले चल रहे हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों मिलकर 'मेरा साया साथ होगा' गाना गुनगुना रहे है। गाना गाते हुए इरफान जब पंक्तियां भूल जाते हैं तो सुतापा से पूछते हैं, 'मेरा साया कि तेरा साया?'  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mera saya ki tera saya? Dropping ma off at the airport now :(

A post shared by Babil (@babil.i.k) on

विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil pens heartbreaking poem for him shares unseen photo
इरफान खान - फोटो : instagram/irrfan, babil.i.k

गौरतलब है कि इसी साल 29 अप्रैल को इरफान खान का निधन हो गया था। वह कोलन इन्फेक्शन की समस्या के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। साल 2018 में उन्हें न्यूरोइंडोक्राइन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई थी। इसका इलाज उन्होंने विदेश में रहकर भी कराया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed