अभिनेता इरफान खान को प्रशंसकों के साथ सितारे भी याद कर रहे हैं। उनके लिए अभी भी इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि इरफान अब इस दुनिया में नहीं हैं। बीते दिनों दीपिका पादुकोण ने अभिनेता का एक वीडियो साझा किया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इरफान के बेटे ने पिता की याद में एक वीडियो पोस्ट किया है।
पिता को याद करते हुए इरफान के बेटे ने शेयर किया वीडियो, फैंस हुए भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरफान के निधन के बाद उनके बेटे बाबिल ने कई वीडियोज और तस्वीरें फैंस के लिए साझा की हैं। वीडियो के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी है। इरफान घर पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके गोद में एक बिल्ली है जिसे वो प्यार जता रहे हैं।
वीडियो में इरफान का हाथ दिख रहा है बिल्ली उनके हाथ से खेल रही है। बाबिल द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को देख इरफान के प्रशंसक भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा- 'वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'इसे साझा करने के लिए धन्यवाद।'
दीपिका ने जो वीडियो शेयर किया था वो फिल्म 'पीकू' के सेट से था। दीपिका और इरफान सेट पर टेनिस खेलते हुए नजर आए। इस वीडियो के कैप्शन में दीपिका ने लिखा- 'प्लीज वापस आ जाओ।' इसके साथ ही दीपिका ने दिल टूटने वाला इमोजी भी बनाया।
इससे पहले बाबिल ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें इरफान ठंडे झील के पानी में छलांग मारते हैं। ठंड से वो पानी के बीच में ही चिल्लाने लगते हैं। वीडियो में पानी से निकलते हुए इरफान कहते हैं कि 'यह बिल्कुल बर्फ जैसा है।'
View this post on Instagram
A post shared by Babil Khan (@babil.i.k) on
Mother's Day 2020: खास अंदाज में 'लक्ष्मण' ने दी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं, फैंस को भी दिया ये संदेश