{"_id":"5d7c89db8ebc3e93a3342bc2","slug":"irrfan-khan-spotted-at-mumbai-airport-on-wheelchair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्हीलचेयर पर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए इरफान खान,लंदन से सर्जरी करवाकर लौटे भारत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
व्हीलचेयर पर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए इरफान खान,लंदन से सर्जरी करवाकर लौटे भारत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीमारी को मात देकर इरफान खान (Irrfan Khan) लंबे वक्त से लंदन में 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान की कई तस्वीरें सामने आईं जिसमें वह अपने किरदार के गेटअप में नजर आए। फिल्म की शूटिंग करके इरफान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। तस्वीरों में इरफान व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे। यह तस्वीरें इरफान के प्रशंसकों को थोड़ा परेशान कर सकती है।
2 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इरफान की मुंबई एयरपोर्ट की यह तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं। व्हीलचेयर पर बैठे इरफान कैमरा देखकर मुंह छिपाते हुए दिखाई दिए। इन तस्वीरों देखकर ऐसा लगता है इरफान फोटो खिंचवाने के मूड में बिल्कुल नहीं थे। 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म की लंदन में शूटिंग कुछ दिन पहले ही खत्म हो गई थी। जिसके बाद ऐसी खबरें आई थीं कि इरफान कुछ पल लंदन में ही पत्नी और बेटे के साथ बिताना चाहते हैं। वहीं उनके प्रवक्ता ने खुलासा किया है कि फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग खत्म करने के बाद इरफान की सर्जरी हुई है। वह अपने घर को काफी याद कर रहे हैं और उन्होंने मुंबई आने फैसला किया।
3 of 5
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film
- फोटो : twitter
अंग्रेजी मीडियम' फिल्म का होमी अदजानिया निर्देशन कर रहे हैं। 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म साल 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म की पहली कड़ी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सबा को फिल्म के सीक्वेंस में नहीं लिया गया। सबा कमर ने अपने किरदार से बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Irrfan Khan and Kareena
- फोटो : file photo
इरफान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। बीमारी को मात देकर इरफान खान 8 महीने बाद भारत वापस आए थे। 8 महीने तक इरफान फिल्मों से दूर थे लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस को लगातार तबीयत का अपडेट दे रहे थे। तबीयत ठीक होते ही इरफान ने जैसे ही 'अंग्रेजी मीडियम' का पहला शॉट दिया वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : social media
'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने कहा था- 'जैसे ही इरफान ने अपना पहला शॉट दिया सभी लोग भावुक हो गए। इरफान एक बेहतरीन एक्टर हैं। 'हिंदी मीडियम' फिल्म में इरफान के साथ काम करके अच्छा लगा था। मेरा, होमी और इरफान का साथ हमेशा अच्छा रहता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।