{"_id":"5ad9b5844f1c1b3a0b8b57fb","slug":"irrfan-khan-starrer-film-hindi-medium-earned-205-21-crore-at-china-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में 'हिन्दी मीडियम' ने कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन में 'हिन्दी मीडियम' ने कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन में शानदार कमाई को लेकर इरफान खान और सबा कमर की फिल्म 'हिन्दी मीडियम' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। तमाम अटकलों के बीच इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चीनी बॉक्स ऑफिस पर शानदार धमाल मचाने के साथ ही 'हिन्दी मीडियम' ने 200 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
2 of 4
फिल्म की बेहतरीन कमाई की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है। फिल्म ने मात्र दो हफ्ते में ही चीन के बॉक्स ऑफिस पर 205. 21 करोड़ रुपए ही कमाई कर ली है। 18 अप्रैल तक 'हिन्दी मीडियम' ने चीन बॉक्स ऑफिस पर करीब 198.64 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। उस समय यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि यह फिल्म 1-2 दिन के अंदर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा रुपए कमाने कामयाब हो जाएगी।
#HindiMedium faced a decline in Week 2, but was consistently steady on weekdays in CHINA...
[Week 2]
Fri $ 0.62 mn
Sat $ 1.41 mn
Sun $ 1.20 mn
Mon $ 0.42 mn
Tue $ 0.42 mn
Wed $ 0.43 mn
Thu $ 0.39 mn
Total: $ 31.08 million [₹ 205.21 cr]
👍👍👍
'हिन्दी मीडियम' ने 200 करोड़ रुपए कमाकर इतिहास बना लिया है। यह बॉलीवुड की चौथी ऐसी फिल्म हो गई है जिसने चीन में 200 करोड़ रुपए की कमाई की है। इससे पहले बॉलीवुड की फिल्म 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'बजरंगी भाईजान' 200 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं। 'हिन्दी मीडियम' चीनी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत के एजुकेशन सिस्टम पर आधारित 'हिन्दी मीडियम' में इरफान खान का बेहतरीन अभिनय होने के साथ पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा कमर ने भी शानदार एक्टिंग की है। 'हिंदी मीडियम' में इरफान खान चांदनी चौक के एक कारोबारी बने हैं जो पूरी तरह से देशी है और अंग्रेजी से कोसों दूर हैं। फिल्म में उनकी बीवी चाहती है कि उनकी बेटी इंग्लिश एजुकेशन हासिल करे और पूरी फिल्म इसी जद्दोजहद को लेकर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।