फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाज की आखिरी स्टेज पर पहुंच गए इरफान खान, नए बयान में कहा- 'लगता है कुछ महीनों में ही मर जाऊंगा'

Thu, 02 Aug 2018 01:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
irrfan khan undergoing treatment in london and health update
इरफान खान

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की आने वाली फिल्म 'कारवां' 3 अगस्त को रिलाज हो रही है। जहां एक ओर फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर लगातार उनके स्वास्थय के लिए दुआएं कर रहे हैं। इरफान खान इन दिनों लंदन में हैं और अपनी बीमारी न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है और बताया है कि अभी उनकी हालत कैसी है।

irrfan khan undergoing treatment in london and health update
इरफान खान

एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक विस्तृत इंटरव्यू में इरफान खान ने अपनी बीमारी से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। इरफान ने बताया कि 'मैं कीमो साइकिल के चौथे चरण में हूं, कुल 6 चरण होने हैं और उसके बाद स्कैन किया जाएगा। कीमो साइकिल के तीसरे चरण के बाद स्कैन पॉजिटिव था लेकिन अभी हमें 6 चरणों तक स्कैन को देखना होगा। उसके बाद पता चलेगा कि आगे क्या होता है। किसी के साथ भी मेरी जिंदगी की कोई गारंटी नहीं है।'

irrfan khan undergoing treatment in london and health update
इरफान खान

इरफान खान ने आगे कहा कि 'मेरा दिमाग हमेशा ये बात मुझसे कहता है कि मुझे यह बीमारी है और मैं कुछ ही महीनों या एक साल या दो साल में मर सकता हूं। या फिर मैं इन सब बातों को पूरी तरह अनदेखा करके जिंदगी जिस ओर मुझे ले जाती है मैं वैसे ही जिऊं। जिंदगी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं मानता हूं कि मैं अंधों की रेस में था। जहां मुझे काफी कुछ मिल रहा था लेकिन मैं देख नहीं सका।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan undergoing treatment in london and health update
इरफान खान

इरफान खान ने आगे कहा कि 'आप अपने बारे में चिंता करना बंद कर दें, आप प्लानिंग करना बंद कर दें, आप शोर बंद कर दें। आप दूसरा पक्ष भी देखें। यह जिंदगी आपको बहुत कुछ देती है और बहुत कुछ देने के लिए है इसलिए मैं कहता हूं कि मेरे पास शब्द नहीं है लेकिन शुक्रिया। मेरे पास बोलने के लिए दूसरे शब्द नहीं हैं, दूसरी इच्छा नहीं है, दूसरी कोई प्रार्थना नहीं है।'

विज्ञापन
irrfan khan undergoing treatment in london and health update
इरफान खान

जब इरफान खान से पूछा गया कि 'क्या वो अभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं?' उन्होंने कहा कि 'नहीं मैं इस वक्त कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ रहा हूं। मैं अभी अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा हूं। अभी मैं कोई प्लान नहीं कर रहा हूं। मैं ब्रेकफास्ट के लिए जाता हूं और उसके बाद मेरे पास कोई प्लान नहीं होता है। मैं चीजों को उसी तरह ले रहा हूं जैसे वो मेरे पास आ रही हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed