फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकुमार राव को इस तरह मिल गईं श्रद्धा कपूर, 'स्त्री' का पहला गाना 'मिलेगी मिलेगी' रिलीज

Thu, 02 Aug 2018 12:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor Stree film first song Milegi Milegi released
stree
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में आपको श्रद्धा और राजकुमार का ऐसा लुक नजर आएगा जिसे यकीनन आपने इससे पहले नहीं देखा होगा। इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही देर हुई है लेकिन इसे अब तक 84 हजार लोग देख चुके हैं। इस गाने के बोल 'मिलेगी मिलेगी तुझे भी मिलेगी' है जिसमें दोनों स्टार्स जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor Stree film first song Milegi Milegi released
stree
गाने में सेट को दरबार की तरह दिखाया गया है जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव डांस कर रहे हैं। गाने में श्रद्धा कपूर टॉप के साथ लुंगी स्टाइल कपड़े पहने हुई हैं तो वहीं राजकुमार राव रजवाड़ी ड्रेस में नजर आ रहे हैं। 'मिलेगी मिलेगी' गाने को मीका सिंह ने गाया है जिनकी आवाज आपको झूमने पर मजबूर कर देगी। इस गाने को सचिन-जिगर ने कम्पोज किया है। 
 
Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor Stree film first song Milegi Milegi released
stree
'स्त्री' फिल्म हॉरर कॉमेडी ड्रामा है जो इसी महीने यानि कि 31 अगस्त को रिलीज होगी। इस गाने को फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने ट्विटर पर शेयर किया है। 'स्त्री‘ के ट्रेलर रिलीज होते ही इसे 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके थे जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने गाने को जल्दी रिलीज करने का फैसला लिया। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor Stree film first song Milegi Milegi released
stree
'मिलेगी मिलेगी' गाने का टीजर पहले ही रिलीज कर दिया गया था लेकिन पूरे गाने को अब रिलीज किया गया।  दिनेश विजान की इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देगी। वहीं बात करें 'स्त्री' की कहानी की तो यह फिल्म कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है। 
विज्ञापन
Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor Stree film first song Milegi Milegi released
स्त्री
कहा जाता है कि कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी। वह चुड़ैल रात को गांव के लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती और जो भी दरवाजा खोलता उसकी मौत हो जाती थी। इसके बाद उस भूतिया चुड़ैल के साये से बचने के लिए लोगों ने अपने घर की दीवारों पर 'कल आना' लिखना शुरू कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed