इरफान खान ने अपने अभिनय करियर में बेहतरीन फिल्में की थी। दर्शकों के बीच वह एक मंझे हुए कलाकार के तौर पर आज भी याद किए जाते हैं। इरफान के बेटे बाबिल ने भी अभिनय की राह पकड़ी है। वह अब तक कुछ फिल्मों में मुख्य और सहायक भूमिकाएं निभा चुके हैं। बाबिल के काम को आलोचकों ने सराहा भी है। साथ ही उनकी तुलना लगातार अपने पिता की एक्टिंग से की जा रही है। इस बात का असर बाबिल की मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा है। हाल ही में बाबिल की मां ने बताया कि वह इस तुलना के कारण लगभग डिप्रेशन का शिकार हो चुका है।
Babil Khan: डिप्रेशन से जूझ रहे हैं इरफान खान के बेटे बाबिल, मां सुतापा ने बताया कौन सी बात करती है परेशान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 04 Dec 2024 07:29 PM IST
सार
दिवंगत इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता की तरफ फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। लेकिन लगातार हो रही तुलना से वह डिप्रेशन में जा रहे हैं। यह बात बाबिल की मां और इरफान की पत्नी सुतापा ने हाल ही में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन