इरफान खान बॉलीवुड के सबसे उम्दा अभिनेताओं में से एक रहे। उनके गुजर जाने का दुख, फैंस को बहुत है। इरफान ने भी जिंदगी और एक्टिंग को लेकर कई तरह की सपने बुने थे, इन्हीं में से एक सपना उनका अधूरा रह गया।
Irrfan Khan: क्या है इरफान खान का अधूरा सपना? पत्नी सुतापा ने साझा किया, पुराने दिन याद कर हुईं भावुक
हाल ही में दिवंगत इरफान खान की पत्नी सुतापा ने बताया कि एक्टर का एक सपना अधूरा रह गया। यह सपना उनके होम टाउन से जुड़ा है। क्या सपना देखा था, इरफान ने जानिए?
जयपुर में एक्टिंग इंस्टीट्यूट खोलने की ख्वाहिश
इरफान की पत्नी सुतापा जयपुर में हो रहे इरफान थिएटर फेस्टिवल में नजर आईं। यहां उन्होंने बताया कि इरफान खान चाहते थे कि वह जयपुर में एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट खोलें। साथ ही वह खेती भी करना चाहते हैं। महराष्ट्र में इरफान खान ने एक आम का खेत भी खरीदा था, साथ ही उनकी प्लानिंग थी कि वह कई जगहों पर फलों के बाग लगाएं। मगर इरफान के ये सभी सपने अधूरे ही रह गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Irrfan Khan: ऐसा अभिनेता जो आंखों से करता था एक्टिंग, उनके ये 10 डायलॉग आज भी लोगों के दिलों में हैं जिंदा
महेश भट्ट से खास रिश्ता
सुतापा ने आगे यह भी बताया कि इरफान खान, महेश भट्ट को बहुत मानते थे। महेश जी ने उन्हें जे. कृष्णमूर्ति से मिलवाया। बाकी दोस्तों ने उन्हें ओशो से मिलवाया। इरफान बहुत आध्यात्मिक लोगों को बहुत अहमियत देते थे, उनका मानना था कि सभी आध्यात्मिक बातों का सार एक ही है।
पुराने दिनों को किया याद
इरफान के साथ सुतापा ने अपने पुराने दिनों को भी याद किया। वह कहती हैं, ‘हमने स्ट्रगल के दिन कभी नहीं देखे थे। हम दोनों ने बाइक से शुरुआती की, आगे हमने बड़ी कार ली। हमने साथ में खूब अच्छा समय गुजारा। हम दोनों को ही किताबें पढ़ने और कविता सुनने का शौक रहा।’ यह सब बातें बताते हुए सुतापा काफी इमोशन भी हुईं।
ये खबर भी पढ़ें: Irrfan Khan Birthday: इरफान के जन्मदिन पर भावुक हुए बेटे बाबिल खान, वीडियो शेयर कर बोले- 'चाहकर भी आपका बर्थडे भूल नहीं पाया'
बेटे बाबिल भी एक्टिंग में एक्टिव
इरफान और सुतापा के बेटे बाबिल खान भी फिल्मों में एक्टिव हैं, वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बाबिल के अभिनय में पिता इरफान की छाप नजर आती है। कई बार दर्शक बाबिल और इरफान की तुलना भी करते हैं, यह तुलना सुतापा को पसंद नहीं आती है। वह कहती हैं कि इससे बाबिल पर दबाव बनता है।