{"_id":"677cdeb381d78187e80df376","slug":"janhvi-khushi-kapoor-drop-fun-video-on-loveyapa-song-boney-kapoor-wins-hearts-watch-viral-2025-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Loveyapa: जान्हवी-खुशी ने बनाया फन वीडियो, बीच में आ गए पापा बोनी, देखकर लोट-पोट हुए वरुण धवन समेत कई एक्टर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Loveyapa: जान्हवी-खुशी ने बनाया फन वीडियो, बीच में आ गए पापा बोनी, देखकर लोट-पोट हुए वरुण धवन समेत कई एक्टर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:29 PM IST
सार
Janhvi-Khushi Kapoor: जान्हवी कपूर और उनकी बहन और अभीनेत्री खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोनों और उनके पिता औपर अभिनेता बोना कपूर ने लवयापा के गाने पर मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो अब प्रशंसकों के बीच वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
लवयापा के गाने पर जान्हवी-खुशी और बोनी कपूर की मस्ती भरा वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
खुशी कपूर और जुनैद खान अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लवयापा में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है। इसे और खास बनाने के लिए जान्हवी कपूर और खुशी ने गाने पर एक मजेदार वीडियो जारी किया है। लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह है बोनी कपूर का कैमियो। अर्जुन कपूर, वरुण धवन और कई सेलेब्स ने इस मजेदार वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
2 of 5
जान्हवी कपूर-खुशी कपूर का लेटेस्ट वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी और खुशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों कपूर सिस्टर्स गाने के हुक स्टेप को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जान्वही और खुशी के पीछे बोनी कपूर 'आआआ' करते हुए नजर आ रहे हैं। "निकला था लव करने पर पापा आ गए लवयापा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बोनी-जान्हवी-खुशी की मस्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
अर्जुन कपूर ने इस वीडियो पर लिखा, "अब तक का सबसे बेहतरीन अलाप" वरुण धवन ने हंसते हुए इमोजी बनाए। आलिया कश्यप ने लिखा, "बहुत बढ़िया।" महिमा चौधरी ने हंसते हुए स्माइल इमोजी बनाया और संजय कपूर ने लिखा, 'जब बैकग्राउंड डांसर आगे के डांसर पर भारी पडते हैं।'' तो वहीं जान्हवी, बोनी और खुशी के प्रशंसकों ने इसे क्यूट वीडियो बताया।
Rajinikanth-Coolie: रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कुली पर आया नया अपडेट कर देगा उन्हें खुश
आमिर ने भी कही लवयापा के बारे में कई दिलचस्प बात?
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने फिल्म और इसके कलाकारों की प्रशंसा की थी। आमिर ने कहा, "मैंने इसका रफ कट देखा है। मुझे यह फिल्म पसंद आई। यह बहुत मनोरंजक है। सेलफोन की वजह से आजकल हमारी जिंदगी किस तरह बदल गई है और इसका हमारी जिंदगी में क्या दिलचस्प चीजें घटित होती हैं, यह सब इस फिल्म में दिखाया गया है। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। जब मैंने फिल्म में खुशी कपूर को देखा, तो मुझे लगा कि मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं। उनकी ऊर्जा वहां थी, मैं देख सकता था। मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"
Hrithik Roshan: 2025 में ऋतिक रोशन की आने वाली हैं कई फिल्में? वॉर 2 में कियारा-जूनियर एनटीआर के साथ आएंगे नजर
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी-खुशी के इस वीडियो पर फैंस के अलावा सेलेब्स ने भी कई कमेंट्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।