{"_id":"5b18a81c4f1c1bf56e8b6a6b","slug":"is-deepika-padukone-marriage-preparations-begin-she-spotted-outside-a-jewellery-store-with-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या शुरू हो गई दीपिका-रणबीर की शादी की तैयारियां, मां के साथ ज्वैलरी शॉप के बाहर आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या शुरू हो गई दीपिका-रणबीर की शादी की तैयारियां, मां के साथ ज्वैलरी शॉप के बाहर आईं नजर
Thu, 07 Jun 2018 09:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jun 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर, नेहा धूपिया, हिमेश रेशमिया की शादी के बाद पिछले दिनों ऐसी भी खबरें सामने आई कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ये भी कहा गया कि रणवीर और दीपिका 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। अब रणवीर सिंह से शादी की ख़बरों के बीच दीपिका पादुकोण मुंबई में एक ज्वेलरी शोरूम के बाहर स्पॉट हुई हैं।
2 of 5
deepika padukone
दीपिका को अपनी मां के साथ ज्वैलरी शोरूम के बाहर स्पॉट किया गया जिसके बाद ये कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों शादी की शॉपिंग करने निकली हुई थीं। खैर अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है कि दीपिका इस शो रूम में क्यों आई थीं। वैसे ये ज्वेलरी शोरूम तनिष्क का है जिसकी दीपिका ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं और इसके विज्ञापनों में वह अपनी मां के साथ दिखाई दे चुकी हैं।
3 of 5
deepika padukone
ऐसे में हो सकता है दीपिका किसी ऐड के सिलसिले भी यहां पहुंचीं हो। वैसे अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल नवंबर तक दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इतना ही नहीं शादी के लिए दो जगह बताई जा रही है। जिसमें श्रीलंका और स्विट्जरलैंड का नाम है। दीपिका और रणवीर को अक्सर श्रीलंका में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Padukone
बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
इतना ही नहीं जहां दीपिका रणवीर सिंह की फोटो पर MINE का कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।