सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले की जांच में जुटी सीबीआई की टीम लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शनिवार को सीबीआई ने इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से दूसरी बार पूछताछ की थी। वहीं इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि पूछताछ के दौरान आईपीएस अधिकारी नुपुर शर्मा ने रिया को थप्पड़ जड़ दिया।
सहयोग न करने पर सीबीआई अधिकारी ने रिया चक्रवर्ती को जड़ा थप्पड़? जानिए क्या है इस खबर की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर कई लोग ऐसे ट्वीट कर रहे हैं कि पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती सीबीआई के साथ सहयोग नहीं कर रही थीं। इस बात से नाराज होकर आईपीएस अधिकारी नुपुर शर्मा ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। अफवाह उड़ाने वालों ने इस बात खुशी भी जताई है। कई ने लिखा है कि ये खबर सुनकर उनका दिल खुश हो गया।
BIG BREAKING💥💥
दिल खुश हो गया 😁
🔷Big Breaking🔷
Aj ki Taaza Khabar😅😅
RHEA GOT SLAPPED BY CBI FROM NOT
CO OPERATING.. MOST AWAITED
&@BeingSalmanKhan has been Fired from Big Boss 2020 as per most credible sources. #RheaDualFaceExposed#RheaDualFaceExposed pic.twitter.com/LIEbpb6XHN
SP Nupur Prasad slapped Rhea because she wasn’t cooperating. PR didn’t work. #StopPR4Killers
Rhea is not co-operating...got slapped by CBI officer Nupur Prasad. Most awaited moment.🤣🤣😂😂 #RheaDualFaceExposed pic.twitter.com/Dtw5z6i1VA
Rhea Chakroborty wasn't co-operating with CBI. So she got slapped by CBI officer Nupur Prasad.
Source - @TimesNow #StopPR4Killers
झूठा है दावा
सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती को थप्पड़ मारने वाला दावा झूठा है। अभी तक न ही ऐसा सीबीआई की तरफ से कहा गया है और न ही रिया चक्रवर्ती की तरफ से इस तरह की कोई सामने आई है। सिर्फ कुछ लोग खुद ही इस बात की अफवाह उड़ा रहे हैं। हालांकि ऐसी खबरें जरूर हैं कि सीबीआई की टीम रिया से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
जवाबों से संतुष्ट नहीं सीबीआई
सूत्रों के अनुसार, सुशांत सिंह की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया को सीबीआई के दो सवालों ने उलझन में डाल दिया है जिसका वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रही है। शनिवार को पूछताछ में एक बार फिर अधिकांश उन्हीं सवालों को दोहराया गया जो एक दिन पहले उनसे पूछे गए थे। लेकिन सीबीआई की जांच टीम रिया के जवाब से संतुष्ट नहीं है। कहा जा रहा है कि रिया से पूछताछ में सबसे अहम सवाल पूछा गया कि उनका सुशांत सिंह से किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था और वह क्यों घर छोड़कर चली गई। यह वह अहम दो सवाल है जिसका जवाब वह नहीं दे पा रही है। सूत्रों के अनुसार इन सवालों का वह गोलमोल जवाब दे रही हैं जिससे सीबीआई संतुष्ट नहीं है।
'रिया चक्रवर्ती को खुद लगा था कि सुशांत की हत्या हुई है', करीबी दोस्त ने किया खुलासा