{"_id":"5e75b62b8ebc3e77474805ee","slug":"is-kanika-kapoor-tested-positive-coronavirus-at-lucknow-airport-but-the-cmo-allegedly-allowed-her-to-go","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या एयरपोर्ट पर ही कनिका को दी गई थी आइसोलेट रहने की सलाह, दरकिनार कर नापीं लखनऊ से लेकर कानपुर की गलियां?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या एयरपोर्ट पर ही कनिका को दी गई थी आइसोलेट रहने की सलाह, दरकिनार कर नापीं लखनऊ से लेकर कानपुर की गलियां?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के कोराना पॉजिटिव होने के बाद से ही अलग-अलग खुलासे किए जा रहे हैं। कनिका की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि वह सिर्फ पारिवारिक समारोह में ही शामिल हुईं थीं और महज 10 से 30 लोगों के संपर्क में आईं लेकिन ताज होटल से उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद सारा मामला उल्टा पड़ गया और उनपर लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में दर्ज एफआईआर की गई है।
2 of 5
कनिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएमओ ने एफआईआर में लिखा है कि कनिका को एयरपोर्ट पर ही संक्रमित पाया गया था। उन्हें होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए थे, तो क्या कनिका ने ये अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया और ताज होटल से लेकर कानपुर तरक अलग-अलग समारोहों में शामिल होकर ये खतरा बढ़ाया।
वहीं दूसरी ओर सीएमओ अपनी ही तरफ से की गई एफआईआर में फंस भी रहे हैं। नियमत: कनिका के संक्रमण की जानकारी मिलते ही उन्हें उसके उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को जरूरी निर्देश देने चाहिए थे, जबकि उन्होंने होम क्वारंटीन कहकर पूरा मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कनिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सवाल यह है कि अगर लखनऊ एयरपोर्ट पर ही वह कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं तो तो भी उन्होंने उक्त मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया। कनिका कपूर गत नौ मार्च को लंदन से मुंबई के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-130 से पहुंची थीं, जहां से 11 को वह लखनऊ आईं। लखनऊ आने के बाद वह कार्यक्रमों में गईं और लोगों से भी मिलीं।
विज्ञापन
5 of 5
पार्टी में कनिका कपूर।
- फोटो : amar ujala
मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। लखनऊ के बाद कनिका अपने मामा के घर कानपुर भी गईं थीं। बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह कोरोना पीड़ित सिंगर कनिका कपूर के साथ एक पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद दुष्यंत सिंह ने कई सांसदों से मुलाकात की थी। ऐसे में उनके साथ पार्टी में शामिल होने वाले सैकड़ों लोगों पर वायरस से संक्रमित होने का खतरा मंडराने लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।