{"_id":"5d301f828ebc3e6cc22693b1","slug":"is-malaika-arora-item-dance-in-salman-khan-dabangg-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबाज से तलाक के बाद क्या 'दबंग 3' में मलाइका करेंगी आइटम सॉन्ग, खुद दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरबाज से तलाक के बाद क्या 'दबंग 3' में मलाइका करेंगी आइटम सॉन्ग, खुद दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। यह कपल हाल ही में न्यूयॉर्क से छुट्टियां मनाकर लौटा है। अब जब दबंग 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है तो उनके फैंस जानना चाहते हैं कि क्या मलाइका भी इस फिल्म में नजर आएंगी। मलाइका ने दबंग में 'मुन्नी बदनाम हुई' आइटम सॉन्ग किया था जो कि सुपरहिट रहा था।
2 of 5
Malaika Arora
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मलाइका ने फिल्म में रोल के बारे में कहा कि 'मैं दबंग 3 का हिस्सा नहीं हूं। इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोग अब आगे बढ़ गए हैं। मैं सभी को फिल्म के लिए शुभकामनाएं देती हूं।' गौरतलब है कि दबंग 3 में अरबाज खान भी एक्टिंग करते हुए दिखेंगे जबकि इसे सलमान और अरबाज मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि 'मैं एक शॉर्ट फिल्म प्रोड्यूस कर सकती हूं हालांकि यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसके अलावा कुछ और प्रोजेक्ट्स पर बात चल रही है।' मलाइका टीवी पर लगातार दिखती हैं वो रियलिटी शो जज करती नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : instagram
मलाइका ने अरबाज खान से शादी के 19 साल बाद साल 2017 में तलाक लिया। दोनों का एक बेटा अरहान खान है, जो मलाइका के साथ ही रहता है। फिलहाल मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है लेकिन दोनों की ओर से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
5 of 5
dabangg
- फोटो : social media
दबंग 3 की बात करें तो फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें सलमान खान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा हैं। सोनाक्षी फिल्म में सलमान खान की पत्नी रज्जो का रोल अदा करेंगी। वहीं कन्नड़ एक्टर सुदीप नजर विलेन की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।