सलमान खान और निर्देशक एटली की जोड़ी को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था। हाल ही में खबरें आईं कि ये दोनों एक एक्शन-ड्रामा फिल्म में साथ काम करेंगे। कहा जा रहा था कि फिल्म में या तो रजनीकांत या फिर कमल हासन को भी प्रमुख भूमिका में देखा जा सकता है। हालांकि, अब ताजा रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि यह बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एटली ने अपनी अगली फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन के साथ काम करने ओर बढ़ रहे हैं।
Salman Khan-Atlee: क्या डिब्बाबंद हो गया सलमान-एटली का प्रोजेक्ट? फिल्म को लेकर आई ये बड़ी जानकारी
Salman Khan-Atlee: सलमान खान और एटली की फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब हालिया रिपोर्ट से 'भाईजान' के प्रशंसकों को झटका लग सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की 'जवान' की सफलता के बाद सलमान खान के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि एटली के साथ उनका अगला प्रोजेक्ट भी जबर्दस्त होगा। हालांकि, अब मसाला डॉट कॉम की रिपोर्ट के पता चल रहा है कि फिलहाल ये प्रोजेक्ट बंद हो चुका है। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ है इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है।
Ranveer Allahbadia: समय-रणवीर मामले पर शिकायतकर्ता ने बताया- क्यों जरूरी है कार्रवाई? युवाओं को लेकर दिया बयान
बता दें कि हाल ही में एटली ने संकेत दिया था कि उनकी अगली फिल्म का हिस्सा सलमान खान हो सकते हैं। उस समय एटली ने कहा था, "मैं सबको चौंकाने वाला हूं। जो आप सोच रहे हैं, हां (वह सच है), लेकिन आप सच में हैरान हो जाएंगे। मैं घमंड में नहीं कह रहा, लेकिन यह हमारे देश की सबसे गर्व की फिल्म होने वाली होगी। हमें ढेर सारी दुआओं की जरूरत है, बस हमारे लिए प्रार्थना करें। कास्टिंग पर काम चल रहा है और कुछ ही हफ्तों में हम सबसे बड़ी घोषणा करने वाले हैं।"
इससे पहले, एक फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिल्म में सलमान को एक योद्धा के रूप में पेश किया जाएगा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इस समय 'सिकंदर' नाम की फिल्म को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। इसका निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
संबंधित वीडियो