सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की प्रेम कहानी एक समय पर फैंस के लिए एक मिसाल थी। दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और फिर शादी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। साल 2021 में अपनी चौथी शादी की सालगिरह से ठीक चार दिन पहले दोनों की राहें अलग हो गईं।
Samantha Ruth Prabhu: क्या सामंथा हटा रही हैं नागा चैतन्य से जुड़ी ये खास निशानी? तस्वीर देखकर लग रहे कयास
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु साउथ की गिनती साउथ की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में होती है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसकी चर्चा खूब हो रही है।
रिश्ता खत्म होने के बाद सामंथा ने अपनी जिंदगी से नागा चैतन्य की हर निशानी को दूर करने की कोशिश की है। अपनी सगाई की ड्रेस को बदलने और अंगूठी को नए रूप देने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि सामंथा अपने टैटू को भी हटा रही हैं। इस टैटू को उन्होंने नागा के साथ मिलकर बनवाया था।
Bahubali Re-Release: इस दिन री-रिलीज होगी ‘बाहुबली पार्ट 1’! दसवीं सालगिरह मनाएगी फिल्म
हाल ही में सामंथा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज में फैंस ने उनकी कलाई पर बने टैटू के धुंधले होने पर गौर किया। यह टैटू दो तीरों का डिजाइन है, जो उनके और नागा के बीच की खास बॉन्डिंग की निशानी था। हैरानी की बात यह है कि नागा की कलाई पर भी ठीक ऐसा ही टैटू बना हुआ है।
View this post on Instagram
इन तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। एक यूजर ने लिखा, "अच्छा हुआ... कभी भी अपने पार्टनर का नाम टैटू नहीं बनवाना चाहिए। रिश्ते कब टूट जाएं, पता नहीं..इसे हटाना भी दर्दनाक होता है।" एक अन्य फैन ने दीपिका पादुकोण का जिक्र करते हुए कहा, "कम से कम नागा चैतन्य और सैम शादीशुदा थे, लेकिन दीपिका ने तो डेटिंग के एक साल में ही टैटू बनवा लिया था और ब्रेकअप के बाद भी उसे लंबे वक्त तक रखा।" कुछ फैंस ने सामंथा का समर्थन भी किया और कहा, "उम्मीद है कि वह जल्द ही अपनी खुशहाल जिंदगी में लौट आएंगी।"
गौरतलब है कि नागा चैतन्य और सामंथा दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। नागा ने 4 दिसंबर, 2024 को एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली थी। यह शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में हुई थी। यह नागा के परिवार की विरासत से जुड़ी एक खास जगह है। दोनों ने साल 2022 में डेटिंग शुरू की थी और 8 अगस्त, 2024 को एक छोटी सी सगाई के साथ अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया था।