{"_id":"5a8aa9bd4f1c1b4e588b97ae","slug":"is-sonam-kapoor-and-anand-ahuja-engagement-the-reason-behind-her-family-leaving-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी के बिना कहां चल दिया पूरा कपूर खानदान, कहीं सोनम की सगाई तो नहीं!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाह्नवी के बिना कहां चल दिया पूरा कपूर खानदान, कहीं सोनम की सगाई तो नहीं!
Mon, 19 Feb 2018 05:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sonam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर की शादी की अटकलों के बीच अचानक उनका पूरा परिवार मुंबई से बाहर जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार लंदन में सोनम कपूर और आनंद आहूजा सगाई करने जा रहे हैं। हाल ही में इस लव कपल को कोलकाता के एक जूलरी स्टोर में भी देखा गया है।
2 of 4
Harshvardhan Kapoor
रविवार को उनके भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन रिया कपूर दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। हांलाकि, इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है कि वह किस शहर में लैंड किए। इसी बीच सोनम कपूर के ताया जी बोनी कपूर, उनकी पत्नी श्रीदेवी अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए।
3 of 4
Sridevi
गौरतलब है कि सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर के साथ पहले से ही फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पंजाब में मौजूद हैं। संभव है कि ये भी अपने परिवार को उधर से ही ज्वॉइन कर लें। इन सबके बीच सोनम कपूर के चचेरे भाई और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। हालांकि, जाह्नवी कपूर फिलहाल मुंबई में हैं। वह इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Arjun Kapoor
गौर करें तो अर्जुन कपूर को अपनी फिल्म 'नमस्ते लंदन' की शूटिंग के सिलसिले में लंदन रवाना होना था। वहीं, सोनम कपूर और आनंद आहूजा का फेवरेट डेस्टिनेशन भी लंदन है। वे दोनों अक्सर यहां छुट्टियां बिताते देखे गए हैं। हाल ही में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के लिए रोमांटिक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला था।मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल में सोनम कपूर और आनंद आहूजा उदयपुर पैलेस में शादी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।