{"_id":"5e0c67e28ebc3e878d5d7062","slug":"is-suniel-shetty-hint-athiya-shetty-relationship-with-kl-rahul","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केएल राहुल से बेटी के अफेयर पर पहली बार बोले सुनील शेट्टी, कहा- 'मुझे पता है...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केएल राहुल से बेटी के अफेयर पर पहली बार बोले सुनील शेट्टी, कहा- 'मुझे पता है...'
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 01 Jan 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अथिया शेट्टी, केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सुनील शेट्टी के दोनों बच्चे इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी बेटी अथिया शेट्टी अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं सुनील शेट्टी का बेटा अहान शेट्टी बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खबरों में बने हुए हैं। नए साल के मौके पर अहान शेट्टी और अथिया शेट्टी अपने पार्टनर के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गए हैं।
2 of 5
अथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी खबरें हैं कि अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। वहीं अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ हैं। सुनील शेट्टी अपने दोनों बच्चों के लव लाइफ के बारे में क्या सोचते हैं उन्होंने इस पर बात की है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि 'मुझे लगता है कि पेशे से ज्यादा, जीवन में खुश रहना आज बहुत महत्वपूर्ण है। आज की पीढ़ी को देखें तो वो बहुत परेशान रहेते हैं कि मुझे लाइक मिल रहा है क्या। मेरे कपड़े सही हैं क्या।'
3 of 5
अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी
- फोटो : social media
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि 'समय बदल गया है। मुझे बच्चों की पसंद पता है। मुझे अहान की गर्लफ्रेंड पसंद है और मुझे उससे भी प्यार है जिसे अथिया देख रही है। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है, माना (सुनील शेट्टी की पत्नी) को भी कोई समस्या नहीं है और वो खुश हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अथिया शेट्टी, केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वो अथिया के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक फोन बूथ पर खड़े हैं। केएल राहुल ने जहां फोन अपने कान पर लगा रखा है तो वहीं अथिया उनके बगल में खडी़ हंस रही हैं। इस तस्वीर के साथ केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा- 'हैलो, देवी प्रसाद...?' बता दें कि सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'हेरा-फेरी' का ये मशहूर डायलॉग है। फिल्म में परेश रावल के किरदार का नाम देवी प्रसाद होता है।
विज्ञापन
5 of 5
अथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल की इस तस्वीर पर सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने कमेंट किया है। अहान शेट्टी ने जहां हंसने का इमोटिकॉन बनाया वहीं सुनील शेट्टी ने हाथ से ग्रेट का इमोटिकॉन पोस्ट किया। केएल राहुल की इस तस्वीर पर कमेंट देख ऐसा लग रहा सुनील शेट्टी ने इस रिश्ते पर अपनी रजामंदी दे दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।