मुकेश अंबानी का परिवार जहां कहीं भी जाता है लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहता है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा हाल ही में परिवार के सदस्यों के साथ एक इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी नजर आईं।
भाभी श्लोका मेहता के साथ इवेंट में पहुंचीं ईशा अंबानी, परिवार के ये दो करीबी भी आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा के साथ उनकी बुआ की बेटी इशिता सलगांवकर (isheta salgaocar) भी नजर आईं । इशिता, मुकेश और अनिल की बहन दीप्ति सलगांवकर की बेटी हैं। पार्टी में इस गर्ल गैंग के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी गई। लुक्स की बात करें तो ईशा अंबानी ने इस दौरान सिल्वर कलर का ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना। साथ ही ब्लैक कलर की साड़ी कैरी की। इस लुक में ईशा बेहद गॉर्जियस दिख रही थीं।
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on
फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के इस शो में श्लोका मेहता ने ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना था। वहीं राधिका मर्चेंट ने भी व्हाइट कलर का सूट कैरी किया। तस्वीर में जहां श्लोका, राधिका और इशिता व्हाइट कलर में दिखे तो वहीं ईशा का लुक सबसे अलग था। बता दें कि श्लोका मेहता मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी हैं। वहीं राधिका मर्चेंट छोटे बेटे अनंत अंबानी की दोस्त हैं।
A post shared by Ambanis ♥️🙏🏻 (@ambaniparivaar) on
हाल ही में अंबानी परिवार गणपति को घर लेकर आया जिसका स्वागत सिनेमाजगत के अलावा कई हस्तियों ने किया। इस बार यह आयोजन इसलिए भी खास रहा क्योंकि ईशा अंबानी और श्लोका की शादी के बाद यह पहला उत्सव है। ऐसे में अंबानी परिवार काफी उत्साहित नजर आया।
इस खास आयोजन पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस मौके पर नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ नजर आईं। साथ ही उन्होंने छोटे बेटे अनंत अंबानी की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ भी फोटो शूट कराए। इस दौरान तीनों पारम्परिक परिधान में नजर आए।
पढ़ें: अंबानी खानदान का गणेश उत्सव: नीता अंबानी ने की बप्पा की आरती, हाथ जोड़े नजर आए सितारे