फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की तस्वीर वायरल होने के बाद अब जंगल में दिखे रणबीर-आलिया, जानें क्या है असलियत?

Fri, 06 Sep 2019 06:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 06 Sep 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Lovebird Ranbir Kapoor Alia Bhatt Kenya vacation picture viral on social media
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : Social Media

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों फिर से सैर पर निकल पड़े हैं। एक साथ कुछ वक्त बिताने के लिए लवबर्ड ने केन्या (Kenya) को चुना है। केन्या से इन दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें यह दोनों जंगल सफारी का लुफ्त उठाते नजर आए। सामने आई तस्वीरों में रणबीर-आलिया एक साथ बेहद क्यूट लग रहे हैं। 

Lovebird Ranbir Kapoor Alia Bhatt Kenya vacation picture viral on social media
Alia Bhatt - फोटो : instagram

केन्या की सैर करते हुए एक तस्वीर को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में आलिया सनराइज को देखते हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीर अपने आप में बहुत कुछ कहती है। हालांकि इस तस्वीर में आलिया का चेहरा नजर नहीं आ रहा। सनराइज की तस्वीर को साझा करते हुए आलिया ने लिखा- 'सुबह यही हैं, आज का दिन नया है, यह वही जगह है जहां से प्रकाश आता है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Morning is here, the day is new, perhaps this is where the light breaks through🌞

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

Lovebird Ranbir Kapoor Alia Bhatt Kenya vacation picture viral on social media
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

इस तस्वीर के अलावा आलिया की रणबीर के साथ एक और तस्वीर चर्चा में है। इस तस्वीर को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में रणबीर-आलिया जंगल सफारी मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणबीर ने टोपी लगाई हुई है और हाथ में कैमरा पकड़ा हुआ है। रणबीर के बगल वाली सीट पर आलिया भी हाथ में कैमरा पकड़े हुए नजर आ रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you Rabeeca Hameed our follower from Kenya for this cool capture of love birds #aliabhatt #ranbirkapoor ❤❤. I'm sure we will get too see what Alia captured on her Instagram. #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Lovebird Ranbir Kapoor Alia Bhatt Kenya vacation picture viral on social media
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo

छुट्टियों पर जाने से पहले रणबीर और आलिया अंबानी परिवार के गणेशोत्सव कार्यक्रम में नजर आए थे। इस मौके पर आलिया-रणबीर साथ ही नजर आए और मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए। आलिया और रणबीर लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों की जल्द शादी की खबरें भी आ रही हैं। कुछ दिन पहले आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीर वायरल हुई थी। 

विज्ञापन
Lovebird Ranbir Kapoor Alia Bhatt Kenya vacation picture viral on social media
ranbir and alia bhatt - फोटो : social media
इस तस्वीर में आलिया दुल्हन और रणबीर दूल्हा के लिबास में नजर आए थे। तस्वीर में दोनों ने जयमाल पहना हुआ था। यह तस्वीर वायरल हो गई। हालांकि यह तस्वीर आलिया के फोटोशूट की थी जिसे एडिट किया गया था। आलिया ने फोटोशूट मशहूर ब्रांड के लिए किया था। इस फोटोशूट के लिए आलिया ब्राइडल लुक में थीं। मॉडल की जगह रणबीर का चेहरा लगा दिया गया था।  

यह भी पढ़ें:- तो क्या सच में हो गई आलिया-रणबीर की शादी, जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed