फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग में पहुंचे टाटा-बिड़ला और मित्तल शादी में पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत

Sun, 09 Dec 2018 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो जयपुर Updated Sun, 09 Dec 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
isha ambani pre wedding celebration and big guest from the world
isha amabni prewedding

उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए शनिवार को देश-विदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों ने दस्तक दी। उदयपुर एयरपोर्ट पर सुबह से लेकर शाम तक देशी-विदेशी मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, नविवाहित जोड़ा प्रियंका-निक, हिलेरी सहित कई नामी-गिरामी हस्तियां पहुंचीं और कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। 

isha ambani pre wedding celebration and big guest from the world
isha amabni prewedding

राजस्थान के उदयपुर एयरपोर्ट पर हर 15 मिनट में फ्लाइट्स आने का सिलसिला चलता रहा। मेहमानों में कुमार मंगलम बिड़ला सचिन व अंजली तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी बेटी जीवा के साथ पहुंचीं। वहीं, हिलेरी क्लिंटन को रिसीव करने के लिए गाड़ियों का काफिला एयरपोर्ट पहुंचा।

isha ambani pre wedding celebration and big guest from the world
isha amabni prewedding

इसके अलावा जॉन इब्राहिम, विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर, जावेद जाफरी, भाजपा नेता सुधींद्र कुलकर्णी आदि भी पहुंचे। वहीं अमिताभ बच्चन, सलमान खान, करण जौहर, अक्षय कुमार, उद्योगपति रतन टाटा, गौतम अड़ानी भी पहुंचे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
isha ambani pre wedding celebration and big guest from the world
ISHA

केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी और पायूष गोयल। जानकारी के अनुसार प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश से सैकड़ों मेहमानों को बुलाया गया है और 1500 मेहमानों की चार्टर्ड प्लेन से आने की सूचना है। मेहमानों के लिए एक निजी कंपनी के 92 चार्टर्ड प्लेन हायर किए गए हैं। खाने के लिए सेलेब्रिटी शेफ रितु डालमिया और सेलोन के लिए मनीष मल्होत्रा की सेवाएं भी ली जा रही हैं।

विज्ञापन
isha ambani pre wedding celebration and big guest from the world
isha amabni prewedding

इस प्री-वेडिंग में उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल पत्नी और बेटे संग पहंचे थे। बता दें कि उदयपुर में होने वाली सारी डेकोरेशन मनीष मल्होत्रा ही डिजाइन कर रहे हैं और ईशा की वेडिंग ड्रेस भी उन्होंने ही तैयार की है।  बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग पार्टी उदयपुर में आज से शुरू हो गई है। 8 दिसंबर यानी आज ईशा का संगीत कार्यक्रम रखा गया है। अंबानी परिवार की इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां उदयपुर पहुंच चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed