{"_id":"5c53fc4fbdec22270f4fc670","slug":"isha-ambani-revealed-she-cried-at-bidaai-cause-of-peer-pressure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने शादी को लेकर किया खुलासा, 'इस मजबूरी के कारण विदाई में रोई थीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने शादी को लेकर किया खुलासा, 'इस मजबूरी के कारण विदाई में रोई थीं'
Fri, 01 Feb 2019 01:29 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
isha ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे अमीर बिजनेस मुंकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ मुंबई में हुई थी । इस शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट और पॉलिटिक्स जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी । ईशा अंबानी की रॉयल वेडिंग अंबानी परिवार के घर एंटीलिया से हुई थी ।
isha ambani
शादी से पहले के सारे फंक्शन उदयपुर से हुए थे । वहीं रिसेप्शन पार्टी मुंबई में रखी गई थी । ईशा अंबानी ने पहली बार अपनी शादी को लेकर कई राज खोले हैं । ईशा ने बताया कि उनकी शादी पूरे परिवार के लिए एक बहुत इमोशनल पल था ।
isha ambani
ईशा ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया । साथ ही वोग को खास इंटरव्यू भी दिया । ईशा ने इस इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनकी शादी साल की सबसे बड़ी शादी बन गई और उन्होंने इसके लिए क्या-क्या तैयारियां की थीं ।
View this post on Instagram
A post shared by Eventila (@eventilaindia) on
विज्ञापन
विज्ञापन
isha ambani
ईशा ने कहा, 'मां और पापा ने मेरी शादी में बहुत काम किया । अच्छी बात ये रही कि मेरी पसंद उनकी पसंद बन गई । मैं शादी के लिए होने वाली किसी भी मीटिंग में शामिल नहीं हुई । मैंने पहले से ये नहीं सोचा था कि मेरी शादी कैसी होगी लेकिन जो हुआ वो मेरी सोच से भी ज्यादा थी।'
विज्ञापन
isha ambani
27 साल की ईशा ने बताया कि शादी के दौरान मेरे पास खड़े सभी लोग रोने लगे थे। सभी की आंखों में आंसू थे । वो कहती हैं, 'मैं भी बहुत इमोशनल थी लेकिन मेरे पास खड़े सभी लोग पूरा टाइम रोते रहे । मैं सिर्फ विदाई के समय रोई थी क्योंकि मेरे ऊपर बाकी लोगों का प्रेशर था । सब आसपास रो रहे थे । खासतौर से मेरे पैरेंट्स ।'