बॉलीवुड में 'हीरो' फिल्म से सफलता का नया आयाम लिखने वाले जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को हिंदी सिनेमाजगत में 40 साल बीत गए हैं। इन 40 साल में जैकी ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। जैकी श्रॉफ के बर्थडे पर उनके बेटे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने सोशल मीडिया पर पिता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।
पिता जैकी श्रॉफ के बर्थडे पर इमोशनल हुए टाइगर, पुरानी तस्वीर पोस्ट कर बताया 'रियल हीरो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। टाइगर श्रॉफ ने लिखा - 'जम्मदिन की ढेर सारी बधाई मेरे पिता, दोस्त, प्यार और हीरो। आपसे बहुत प्यार करता हूं पापा।' टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के इस पोस्ट में पिता के लिए उनकी फीलिंग्स साफ नजर आ रही है। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान भी टाइगर जैकी और अपने रिश्ते के बारे में कई बातें बता चुके हैं।
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
टाइगर श्रॉफ ने इंटरव्यू के दौरान कहा था - 'हर बच्चे का पहला हीरो उसका पिता ही होता है। मेरे केस में यह बात एकदम सही साबित हुई। मेरे पहले हीरो मेरे पिता ही हैं। मैं हमेशा से ही उनसे प्रभावित रहता था जो भी वह करते थे।' जैकी श्रॉफ इस वक्त 'भारत' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ, दिशा पाटनी और तब्बू भी हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं।
आपको बता दें, जैकी श्रॉफ ने बॉलीवुड में अपनी पहचान एक रोमांटिक और एक्शन हीरो के तौर पर बनाई थी। उस समय फिल्मी पर्दे पर कई बड़े सितारों का कब्जा था लेकिन जैकी श्रॉफ ने अपनी मेहनत से स्टारडम सफलता पाई। जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर में करीब 250 फिल्मों में काम किया। आज जैकी श्रॉफ का बेटा टाइगर श्रॉफ भी फिल्मी दुनिया में पहचान बना चुका है। टाइगर ने भी अपने पिता की तरह खुद की मेहनत और एक्टिंग के दम पर यह मुकाम पाया है।
जैकी श्रॉफ की जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। जिस तरह गरीबी और तंगहाली के दौर से ऊपर उठकर जैकी ने फिल्मों में अपनी जगह तलाशी वो वाकई एक मिसाल है। जैकी श्रॉफ ने 1982 में आई देव आनंद की फिल्म 'स्वामी दादा' से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन बड़ा ब्रेक उन्हें सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से मिला। इस फिल्म ने तो जैसे जैकी श्रॉफ के करियर की कायापलट ही कर दी। पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और हर निर्माता-निर्देशक जैकी श्रॉफ के आगे-पीछे चक्कर लगाने लगे।