फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 साल पहले बॉलीवुड छोड़ चुकी ये एक्ट्रेस बेबी बंप में दिखी तो कबूला-मैं फिर मां बनने वाली हूं

Fri, 01 Feb 2019 01:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 01 Feb 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Sameera Reddy expected second baby show her baby bump
समीरा रेड्डी - फोटो : file photo
'मुसाफिर', 'दे दना दन' और 'टैक्सी नंबर 9211' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में हुआ है। उन्हें एक फैशन शो में देखा गया, इस दौरान समीरा रेड्डी का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इसके बाद से हर जगह उनके प्रेग्नेंसी की खबरें छाई हुई हैं। 
Sameera Reddy expected second baby show her baby bump
Sameera Reddy - फोटो : instagram
दरअसल, समीरा रेड्डी बीती रात लैक्मे फैशन वीक में पहुंची। सभी बॉलीवुड सितारों के बीच हर किसकी की नजर उन्हीं पर टिकी हुई थी। इस दौरान उन्होंने व्हाइट टीशर्ट, ब्लैक पैंट और ग्रीन कार्डिगन पहना था। मीडिया के कैमरों में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दिया। 
Sameera Reddy expected second baby show her baby bump
Sameera Reddy - फोटो : instagram
इससे पहले एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में समीरा रेड्डी ने खुद के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की बात को कबूला था। साथ ही उन्होंने बताया कि वह कितने महीने से प्रेग्नेंट हैं। समीरा रेड्डी ने कहा है कि दूसरे बेबी की वजह से ही वह अन्य प्रोजेक्ट नहीं कर पा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sameera Reddy expected second baby show her baby bump
समीरा रेड्डी - फोटो : file photo
समीरा रेड्डी के अनुसार उनकी डिलीवरी जुलाई में है। गौरतलब है कि उन्होंने साल 2014 में जाने-माने बिजनेसमैन अक्षय वरडे से शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद 25 मई 2015 को समीरा ने पहले बच्चे को जन्म दिया था। शादी के बाद से समीरा रेड्डी बहुत कम बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई हैं।
विज्ञापन
Sameera Reddy expected second baby show her baby bump
समीरा रेड्डी - फोटो : file photo
समीरा रेड्डी ने हिंदी फिल्मों के अलावा कई तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में की हैं। कई फिल्में करने के बाद भी बॉलीवुड में उनका सफर काफी निराशाजनक रहा है। बात करें समीरा रेड्डी की आखिरी फिल्म की तो,वह आखिरी बार फिल्म 'तेज' में नजर आईं थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed