ईशा अंबानी (Isha Ambani) के भाई आकाश अंबानी की जल्द ही शादी होने वाली है। शादी का जश्न पहले ही शुरू हो चुका है। पूरा अंबानी खानदान इस वक्त स्विटजरलैंड में है और प्री-वेडिंग पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि आकाश अंबानी की होने वाली पत्नी श्लोका और ईशा पुराने दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों को पहचानना मुश्किल हो जाएगा।
ईशा अंबानी और श्लोका मेहता की पुरानी तस्वीर वायरल, देखकर पहचानना भी होगा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी आकाश अंबानी के साथ 9 मार्च हो मुंबई में होगी। इस बीच ईशा और श्लोका की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि यह उस वक्त की जब दोनों स्कूल में पढ़ती थीं। इस तस्वीर में आप ननद और भाभी की बांडिंग को साफ देख सकते हैं जो काफी अच्छी दोस्त भी हैं।
A post shared by Akash Ambani ❤️ Shloka Mehta (@akustoletheshlo) on
इस तस्वीर में ईशा और श्लोका काफी अलग लग रही हैं। दोनों की कैजुअल कपड़े पहने हुए हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर में श्लोका को एक बार फिर भी गौर करके आप पहचानने की कोशिश कर लेंगे लेकिन ईशा बेहद अलग लग रही हैं। वहीं अब की बात करें तो दोनों काफी स्टाइलिश हैं। बीते साल दिसंबर में ईशा ने आनंद पीरामल के साथ शादी रचाई है और अब उनके भाई सात फेरे लेने को तैयार हैं।
शादी के फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे। आकाश की बारात 9 मार्च को दोपहर 3.30 बजे निकलेगी। जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से विवाह की रस्में होगी। 10 मार्च को शादी का जश्न होगा। 11 मार्च को भी अंबानी-मेहता परिवार जियो सेंटर में रिसेप्शन देंगे। शादी में देश-विदेश से हस्तियां पहुंचेंगी।
आपको बता दें, आकाश और श्लोका का शादी का कार्ड भी खूब वायरल हुआ था। आकाश और श्लोका की शादी का कार्ड भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है। यह कार्ड राधा और कृष्ण थीम पर आधारित है। कार्ड को खोलते ही इसमें एक भजन की धुन बजती है। इसमें मेहमानों को राधा और कृष्ण की लीला की खूबसूरत तस्वीरों के साथ शादी की डीटेल मिलेगी । इस कार्ड में सबसे खास है इसमें इस्तेमाल होने वाले हैंडराइटिंग फॉन्ट वाले मैसेज।
A post shared by wedding inspiration page 💞💓💞 (@shadigoals) on