फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुकेश अंबानी की बेटी की शादी को रॉयल बनाने वाला फोटोग्राफर 6 दिन बाद आया सामने, किए बड़े खुलासे

Tue, 18 Dec 2018 06:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 18 Dec 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Isha Ambani wedding photographer Vivek Sequeira revealed shocking things
isha ambani Vivek Sequeira - फोटो : Instagram

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी इस साल की सबसे शाही शादी है। मुकेश अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी की शादी के फंक्शन से लेकर शादी तक करोड़ों रुपए खर्च किए। इस आलीशान शादी में बॉलीवुड से लेकर उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शरीक हुई थीं। ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर को एंटीलिया से हुई थी। इस शाही शादी की एक-एक तस्वीर को कैमरे में कर्नाटका के मशहूर फोटोग्राफर ने कैद किया। शाही शादी के 6 दिन बाद फोटोग्राफर विवेक सिक्वेरा ने ईशा अंबानी की शादी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। 

Isha Ambani wedding photographer Vivek Sequeira revealed shocking things
isha ambani wedding - फोटो : instagram

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी के फंक्शन उदयपुर में हुए थे तो वहीं शादी मुंबई में एंटीलिया से हुई थी। इस शादी को हमेशा हमेशा के लिए तस्वीरों में कैद फोटोग्राफर विवेक सिक्वेरा ने किया था। शादी के 6 दिन बाद विवेक मीडिया के सामने आए और शाही शादी से जुड़ी कई बातें बताई जिसके बारे में यकीनन आप नहीं जानते होंगे।

Isha Ambani wedding photographer Vivek Sequeira revealed shocking things
isha ambani - फोटो : File Photo

विवेक सिक्वेरा ने न्यूज मिनट से बात करते हुए कहा - 'ईशा अंबानी की शादी में 1.2 लाख फोटो खींची गई थी। इस शादी के लिए जून में मुझे अप्रोच किया गया था और कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर में साइन किया।' विवेक ने आगे कहा - 'यह मेरे लिए बहुत बड़ा मौका था। मेरे करियर की यह अब तक की सबसे बड़ी वेडिंग थी जिसे मैंने कवर किया, ऐसा लगा कि मेरा सपना पूरा हो गया। जब मुझे इस शादी की फोटोग्राफी के लिए अप्रोच किया गया था तो किसकी शादी है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani wedding photographer Vivek Sequeira revealed shocking things
anand piramal and isha ambani - फोटो : Instagram

विवेक ने बताया - 'जून 2018 में मुझे कहा गया कि दिसंबर 1 से 15 तक की अपनी डेट ब्लॉक कर लो और काम के कुछ सेंपल भेज दो। काम के सेंपल भेजते ही मुझे बुक कर लिया गया था लेकिन क्लाइंट का नाम क्या है यह नहीं बताया गया था।' विवेक के मुताबिक वो और उनकी टीम 2 दिसंबर को ईशा और आनंद के नए घर की वास्तु पूजा के मौके पर गए थे और तस्वीरें खींची थी।

विज्ञापन
Isha Ambani wedding photographer Vivek Sequeira revealed shocking things
isha ambani wedding - फोटो : instagram

इसके बाद विवेक और उनकी पूरी टीम उदयपुर के प्री-वेडिंग फंक्शन 8 और 9 दिसंबर को कवर किए। विवेक ने कहा - 'यह तस्वीरें 30 टीबी की हार्ड डिस्क में हैं। टीम को एक महीने में अपना काम सबमिट करना है।' आपको बता दें, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के प्री-वेडिंग फंक्शन और शादी में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक हर कोई पहुंचा था। यहां तक तक कि हिलेरी क्लिंटन भी अंबानी की खास मेहमान बनी थीं। शादी के बाद अंबानी परिवार ने रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed