ईशान खट्टर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन किसी हिंदी फिल्म में आने से पहले ही उन्हें बेस्ट ऐक्टर का अवार्ड मिल गया है। ईशान जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'धड़क' के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखेंगे।
एक स्टार किड, जिसे बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही मिला बेस्ट ऐक्टर का अवार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'धड़क' में उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर को कास्ट किया गया है, लेकिन यह उनकी पहली फिल्म नहीं है। उन्होंने ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में काम किया है, जिसके लिए उन्हें बेस्ट ऐक्टर का अवार्ड मिला है।
ईशान को तुर्की में चल रहे इंटरनेशनल बोस्फोरस फिल्म फेस्टिवल में यह अवार्ड दिया गया है। उन्होंने यह अवार्ड अपनी मां और डायरेक्टर माजिद को समर्पित किया है। ईशान की इस कामयाबी पर करण जौहर ने भी उन्हें बधाई दी है।
पढ़ें: पक्की खबर, ये स्टार किड होगी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की हिरोइन
करण जौहर ने लिखा, 'ईशान को उनके पहले बेस्ट ऐक्टर अवार्ड के लिए प्यार और बधाई। हमें तुम पर गर्व। आगे बहुत से अवार्ड तुम्हें मिलेंगे।' करण के इस ट्वीट को आलिया भट्ट ने भी रीट्वीट किया और लिखा, 'यह एक बड़ी उपलब्धि है।'
Huge congratulations to ISHAAN on his very first Best Actor award! #BoğaziciFilmFestivali ....so proud of you!!! And many more to come..... pic.twitter.com/L45JbsMIDu Wow this is huge! Yayyyyy 🙌💪 https://t.co/567W5LAWvJ
गौरतलब है कि ईशान और जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। जहां ईशान खट्टर ऐक्टर शाहिद कपूर के भाई हैं, वहीं जाह्नवी श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं। बता दें कि करण जौहर को स्टार किड्स को प्रमोट करेने के लिए कई बार आलोचना झेलनी पड़ी है।
पढ़ें: कंगना रनौत के घर से आई बड़ी खुशखबरी, बहन ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें