{"_id":"5fedb8dd8ebc3ecd6c290652","slug":"ishaan-khatter-and-tripti-dimri-to-star-in-karan-johar-dharma-productions-next-psychological-thriller","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Welcome 2021: ‘बुलबुल’ ने बदला गेम, नए साल में इस हीरोइन को मिला हीरो को सहारा देने का मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Welcome 2021: ‘बुलबुल’ ने बदला गेम, नए साल में इस हीरोइन को मिला हीरो को सहारा देने का मौका
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 31 Dec 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
तृप्ति डिमरी और ईशान खट्टर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में अक्सर नायिकाओं को नायकों के सहारे अपने करियर की नाव किनारे तक लाने की कोशिश करते देखा जाता है। लेकिन, ऐसा शायद हाल के दिनों में पहली बार हो रहा है कि धर्मा प्रोडक्शंस से लॉन्च हुए एक हीरो की फिल्म की किस्मत एक हीरोइन की शोहरत के सहारे है। ये अजूबा होने जा रहा है निर्माता करण जौहर की उस अगली फिल्म में जिसमें लीड रोल करने जा रही हैं फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स में बेस्ट एक्टक का पुरस्कार जीतने वाली तृप्ति डिमरी, और उनके कंधों पर जिम्मेदारी होगी ईशान खट्टर का करियर बचाने की।
2 of 6
धड़क
- फोटो : फाइल
ईशान खट्टर ने वर्ष 2018 में धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले ही हिंदी फिल्मों में फिल्म 'धड़क' के साथ कदम रखा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस औंधे मुंह गिरी और समीक्षकों ने इसे एक खराब रीमेक माना। निर्माता करण जौहर को भी मराठी फिल्म 'सैराट' के इस रीमेक को बना कर पछतावा हुआ और ईशान ने तो इसके बाद एक तरह से धर्मा प्रोडक्शंस से नाता ही तोड़ लिया था। ईशान के साथ करण जौहर के हुए पंगे का असर हाल तक बना रहा और ताजा खबर यही रही कि ईशान के बड़े भाई शाहिद ने भी धर्मा की फिल्म आखिर में आकर छोड़ दी।
3 of 6
खाली पीली
- फोटो : ट्विटर
ईशान का करियर देखें तो उन्होने अपना पहला मुख्य किरदार माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में निभाया। इस फिल्म के लिए ईशान की बहुत तारीफ भी हुई और इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। फिर उनके हाथ 'धड़क' आई तो इससे उनकी पहली फिल्म की पूरी प्रसिद्धि गुड़ गोबर हो गई। कुछ समय पहले सिनेमाघरों और ओटीटी पर उनकी फिल्म 'खाली पीली' रिलीज हुई और वह भी फ्लॉप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ए सूटेबल ब्वॉय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बीच ईशान खट्टर ने मीरा नायर की वेब सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' में मान कपूर का किरदार निभा कर काफी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन, ओटीटी का असर तो डिजिटल ही है। स्टार की असली परीक्षा तो बड़ा पर्दा ही होता है। ईशान के पास फिलहाल कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'फोन भूत' है जिसमें वह सेकंड लीड कर रहे हैं और 1971 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित एक वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' है।
विज्ञापन
5 of 6
बुलबुल
- फोटो : फाइल
ईशान को अपने करियर का ग्राफ समझ आया है और वह लौटकर वहीं आ गए हैं जहां से ‘धड़क’ शुरू होने से पहले थे। करण जौहर ने भी शाहिद को हाथ से जाता देख फिर से ईशान को लपक लिया है और उनकी जोड़ी बना दी है तृप्ति डिमरी के साथ जिनके अभिनय की फिल्म ‘बुलबुल’ में खूब तारीफ हुई। तृप्ति ने 2017 में सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से अपने करियर की शुरुआत की। फिर 2018 में आई 'लैला मजनू'। ये दोनों फिल्में फ्लॉप रहीं लेकिन अनुष्का शर्मा की कंपनी की फिल्म 'बुलबुल' ने उन्हें बड़ा जीवनदान दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।