{"_id":"5c6b850fbdec2273875d5f8b","slug":"ishq-mein-marjawan-actor-talk-about-his-new-show-kitchen-champion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Interview: अर्जुन का हर निशाना ‘सटीक’, अब मशहूर शख्सियतों के साथ करेंगे एक खास शो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Interview: अर्जुन का हर निशाना ‘सटीक’, अब मशहूर शख्सियतों के साथ करेंगे एक खास शो
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे परदे के सुपरस्टार अर्जुन बिजलानी को शोहरत 'नागिन' सीरियल से मिली और इन दिनो 'इश्क में मरजावां' के अपने दोनों किरदारों के जरिए वह चर्चा में हैं। जल्द ही अर्जुन मशहूर शख्सियतों के साथ एक किचन शो भी होस्ट करने जा रहे हैं, उनसे एक खास मुलाकात।
Trending Videos
Naagin actor Arjun Bijlani
- फोटो : file photo
कभी आपके ऑन स्क्रीन किरदार ने आपकी असली ज़िंदगी को प्रभावित किया है?
नहीं, बिलकुल नहीं। जब हम सेट पर होते हैं तो एक खास किरदार में होते हैं। जैसे ही वहां से निकलते हैं तो उस किरदार को भी वहीं छोड़ आते हैं। शुरू में तो ये थोड़ा मुश्किल था लेकिन इतने साल के बाद मैं यह करना सीख गया हूं। ऐसा न करना जरूर मेरी निजी ज़िंदगी को प्रभावित कर सकता है। अब मेरे पास एक तरह का ऑन एंड ऑफ बटन है।
नहीं, बिलकुल नहीं। जब हम सेट पर होते हैं तो एक खास किरदार में होते हैं। जैसे ही वहां से निकलते हैं तो उस किरदार को भी वहीं छोड़ आते हैं। शुरू में तो ये थोड़ा मुश्किल था लेकिन इतने साल के बाद मैं यह करना सीख गया हूं। ऐसा न करना जरूर मेरी निजी ज़िंदगी को प्रभावित कर सकता है। अब मेरे पास एक तरह का ऑन एंड ऑफ बटन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Naagin actor Arjun Bijlani
- फोटो : file photo
इश्क में मरजावां की कहानी काफी उलझी हुई है, क्या आपको ऐसा नहीं लगता? और कौन से किरदार आपके पसंदीदा रहे हैं?
हां यह सही है कि इसकी कहानी थोड़ी उलझी है। लेकिन, यह एक थ्रिलर है। इसकी खासियत ही यही है ताकि दर्शकों की जिज्ञासा बनी रहे। इश्क में मरजावां में मेरे दो किरदार हैं, दीप और राज। में पहली बार एक नेगेटिव किरदार अदा कर रहा हूं तो इसमें मुझे कुछ नया करने को भी मिल रहा है। इसके अलावा लेफ्ट राइट लेफ्ट और नागिन के किरदार भी मेरे पसंदीदा कैरेक्टर रहे हैं।

किचन चैंपियन्स के पांचवें सीजन की खासियत क्या है ?
इसमे दर्शकों के पसंदीदा कलाकार खाना पकाते नज़र आएंगे और सबसे अहम बात ये कि उन्हें जज करेंगे 6 से 7 साल के छोटे बच्चे। अक्सर घर के मर्द काम पर जाते हैं और महिलाएं दोपहर के वक्त टीवी ज़रूर देखती हैं। इस शो में उनको अपने पसंदीदा सितारे इस शो खाना पकाते और खाने से ही मेल खाती प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए नज़र आएंगे।
इसमे दर्शकों के पसंदीदा कलाकार खाना पकाते नज़र आएंगे और सबसे अहम बात ये कि उन्हें जज करेंगे 6 से 7 साल के छोटे बच्चे। अक्सर घर के मर्द काम पर जाते हैं और महिलाएं दोपहर के वक्त टीवी ज़रूर देखती हैं। इस शो में उनको अपने पसंदीदा सितारे इस शो खाना पकाते और खाने से ही मेल खाती प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए नज़र आएंगे।
विज्ञापन
Naagin actor Arjun Bijlani
- फोटो : file photo
क्या टेलीविजन कमिटेड व्यूवरशिप खो रहा है?
मेरे हिसाब से तो ऐसा नहीं हो रहा है। दर्शक अब भी अपने पसंदीदा शो टीवी पर ही देख रहे हैं। समय नहीं होता है तभी वे अपना ऑन लाइन देखते हैं। हां, इतना जरूर कह सकता हूं कि अब टेलीविजन को अपना कंटेंट और अच्छा करना पड़ेगा।

कमेंट
कमेंट X